BREAKING NEWS
NEWS : भगवान झुलेलाल के जयकारों के साथ शुरू हुआ 40.. <<     KHABAR : आम आदमी पार्टी नीमच जिला इकाई ने 19 जुलाई को.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 जागरूकता कार्यक्रम.. <<     NEWS : कौशल विकास का अवसर, आईटीआई गंगरार में.. <<     NEWS : हिंदू युवा वाहिनी के उदयपुर संभाग अध्यक्ष.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : श्री गुरु गौतम सेवा संस्थान के लोकार्पण.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ अर्बन बैंक ने शुरू किया 10.. <<     NEWS : विश्व अंतर्राष्ट्रीय न्याय दिवस पर विधिक.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ रेलवे स्टेशन का होगा कायाकल्प,.. <<     NEWS : पॉलीहाउस अनुदान के नाम पर ठगी से सावधान,.. <<     KHABAR : उज्जैन में हर महीने 2 हजार डॉग बाइट के.. <<     VIDEO NEWS: बारिश का इंतजार खत्म!,मध्य प्रदेश में फिर.. <<     VIDEO NEWS: मंदसौर में डोडाचूरा के साथ तस्कर.. <<     VIDEO NEWS: युवाओं तक जहर पहुंचाने की साजिश.. <<     KHABAR : बमोरी से पिंदोनिया जर्जर रोड के लिए 12.. <<     शाजापुर में बदहाली: कृषि उपज मंडी के पीछे की.. <<     KHABAR : नरवर किले से 400 साल पुरानी ऐतिहासिक तोप.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 9, 2024, 8:07 pm
KHABAR : कलेक्‍टर ने लुहारियाजाट में सीएचसी का निरीक्षण कर किसानों से किया संवाद, एफपीओ के माध्‍यम से संचालित गतिविधियों की ली जानकारी, उर्वरक वितरण केंद्र का किया शुभारंभ, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। कलेक्‍टर हिमांशु चन्‍द्रा ने बुधवार को नीमच जिले के जावद विकास खंड के दूरस्‍थ गांव लुहारियाजाट में प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के तहत स्‍थापित कस्‍टम हायरिंग सेंटर (कृषक सुविधा केंद्र) का निरीक्षण कर इस सी.एच.सी. में एफ.पी.ओ. के माध्‍यम से किसानों की सुविधा के लिए संचालित की जा रही गतिविधियों के बारे में कृषक उत्‍पादक संगठन के सदस्‍यों से चर्चा की। कलेक्‍टर ने कहा कि एफ.पी.ओ. के सभी सदस्‍य आपस में चर्चा कर यह निर्धारित कर ले, कि उन्‍हें ओर किस कृषि यंत्र, उपकरण एवं सुविधा की आवश्‍यकता है। उन्‍होंने कहा, कि कृषक हित में इस सी.एच.सी. का बेहतर उपयोग करने के लिए प्रोजेक्‍ट बनाए उनको हर संभव मदद की जाएगी। किसानों ने बताया, कि इस सी.एच.सी. से कृषक उत्‍पादक संगठन से 302 किसान जुड़ चुके हैं। किसानों ने उर्वरक विक्रय का लायसेंस भी प्राप्‍त कर लिया है। भविष्‍य में गेंहू की ग्रेडिंग, क्‍लीनिंग, ईकाई स्‍थापित करने की योजना प्रस्‍तावित है।  

कृषक सुविधा केंद्र लुहारियाजाट में उर्वरक विक्रय की सुवधिा भी उपलब्‍ध कराई गई है। कलेक्‍टर हिमांशु चन्‍द्रा ने फीता कांटकर उर्वरक विक्रय केंद्र का शुभारंभ भी किया। प्रारंभ में एफ.पी.ओ. के पदाधिकारियों ने कलेक्‍टर एवं अन्‍य अधिकारियों को पुष्‍प हार पहनाकर एवं साफा बांधकर स्‍वागत किया।

कलेक्‍टर हिमांशु चन्‍द्रा ने बुधवार को रतनगढ़ क्षेत्र के भ्रमण के दौरान ग्राम सांडा में नदी पर वाटरशेड के तहत निर्मित स्‍टॉपडेम का मौके पर निरीक्षण किया। निरीक्षण दौरान स्‍टॉप डेम में 1 किलोमीटर तक लबालब जल भराव होना पाया गया। इस स्‍टॉपडेम के बनने से आस-पास के किसानों को सिंचाई के लिए जल उपलब्‍ध हुआ है। साथ ही खेतों में स्थित जल स्‍त्रोतों में भी जल स्‍तर बढ़ा है। कलेक्‍टर ने स्‍टॉपडेम में भूमिगत जल रिचार्ज के लिए की गई व्‍यवस्‍थाओं की भी जानकारी ली। इस मौके पर जिला पंचायत सी.ई.ओ. अरविंद डामोर, एस.डी.एम. राजेश शाह, जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी ताराचंद मेहरा, जनपद सी.ई.ओ. आकाश धार्वे एवं अन्‍य अधिकारी उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE