मंदसौर। जिले में एचआईवी/एड्स अभियान में ग्राम स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर हितग्राहियों एवं परिवारजनों को जानकारी दी जा रही है। एचआईवी/एड्स के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य 12 अक्टूबर तक सघन जागरूकता अभियान जिले में चल रहा है।
इस अभियान के तहत स्कूल, कॉलेज, ग्रामीण अंचल में एवं निजी संस्थाओं द्वारा प्रचार प्रसार की अलग-अलग गतिविधियां संचालित हो रही है। स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस उप-स्वास्थ्य केन्द्र पिपलियाजत्ती ग्राम बासगोन में उपस्थित हितग्राहियों को एचआईवी/ एड्स विषय पर जानकारी दी गई। विशेष रूप से गर्भवती माताओं को बताया कि प्रथम तिमाही में अपनी एचआईवी/एड्स की जांच करा लेना चाहिए। जिससे एचआईवी संक्रमित मां से होने वाले शिशु में संक्रमण को रोका जा सके। एचआईवी/एड्स की जानकारी हेतु राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन का हेल्पलाइन न. 1097 डायल कर के प्राप्त कर सकते है।
इस अभियान के तहत जिले में 855 के लगभग ग्राम स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर 14383 लोगो को अभी तक जानकारी दी जा चुकी है। गतिविधियां डॉ. जीएस चौहान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एवं डॉ. निशांत शर्मा नोडल अधिकारी जिला एड्स रोकथाम एवं नियंत्रण समिति के मार्गदर्शन में संचालित हो रहा है।