छतरपुर। कलेक्टर छतरपुर पार्थ जैसवाल ने विकास कार्यों को गति देने एवं समय सीमा में पूरा कराने के लिए राजनगर क्षेत्र के विभिन्न निर्माणाधीन नल जल से जुड़े कार्यों का निरीक्षण किया।कलेक्टर ने जल शोधन संयंत्र और कुटने इंटेकवेल का किया निरीक्षण समय सीमा में कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश, निर्माणाधीन कुटने राजनगर के जल निगम के जल शोधन संयंत्र पूर्ण होने से लगभग 133 ग्राम लाभान्वित होंगे।
इस दौरान जिला पंचायत सीईओ तपस्या परिहार, एसडीएम बलवीर रमन सहित संबंधित जल परियोजनाओं से जुड़े अधिकारी उपस्थित रहे। कलेक्टर पार्थ जायसवाल ने कुटने राजनगर ग्रामीण समूह जल प्रदाय योजना अंतर्गत बनाए जा रहे निर्माणधीन जल शोधन संयंत्र का निरीक्षण करते हुए गुणवत्ता को ध्यान में रखते हुए हर हाल में समयसीमा में पूर्ण कराने के निर्देश दिए। साथ ही वहां कार्यरत मजदूरों से भी उनकी मूलभूत व्यवस्थाओं और कुशलता के बारे में चर्चा की। इसके अलावा सीएलएफ, फिल्टर हाउस, स्टाफ क्वार्टर के कार्य का निरीक्षण किया और कार्य की प्रगति बढ़ाने के निर्देश दिए। साथ ही डब्ल्यूटीपी लैब का निरीक्षण करते हुए समक्ष में कंप्रेसिव स्ट्रैंथ टेस्टिंग मशील के माध्यम से क्यूब टेस्ट सहित अन्य परीक्षण कराए। कलेक्टर ने इन्टेक वेल के साथ-साथ गांवों में बिछाई जा रही पाइपलाइन की जानकारी ली।