मंदसौर। जिले के पिपलिया मंडी नगर में स्थित कृषि उपज मंडी ने मंदसौर जिले की सुवासारा विधानसभा क्षेत्र के किसान जीवन निवासी गोकुलपूरा पिपलिया कृषि उपज मंडी में दिनांक 7-10-24 को अपनी फसल बेची थी। मंडी व्यापारी द्वारा उपज खरीदने के बाद पैमेंट की समस्या बताकर किसान को भुगतान नहीं किया तो किसान ने मंडी प्रशासन को शिकायत दर्ज करवाई, जिसके बाद मंडी प्रशासन ने मंडी व्यापारी को किसान का भुगतान तुरंत करने की चेतावनी दी, जिसके बाद मंडी व्यापारी से मंडी प्रशासन ने किसान को करीब 1400 रूपए ब्याज सहित मूल पैसे दिलवाएं।

मंडी प्रशासन ने मंडी प्रांगण में आने वाले सभी किसान भाइयों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तुरंत मंडी प्रशासन को अवगत करवाएं, ताकि किसान भाइयों को किसी प्रकार की समस्याओं का सामना न करना पड़े।