चित्तौड़गढ़। देवडूंगरी केलझर में आयोजित ब्लाक स्तरीय दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता का समापन सांसद सी पी जोशी के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। घाटा क्षेत्र में 29 वर्ष बाद हो रही प्रतियोगिता के अवसर पर सांसद जोशी ने देव डूंगरी से मंदिर तक सड़क बनाने की घोषणा करते हुए कहा कि खेल का हमारे जीवन में बड़ा महत्व है। जीवन को गतिमान रखने के लिए कोई कला या खेल की विद्या होना अति आवश्यक हैं, खेल हम सभी को अनुशासन सिखाता है। इस दौरान 340 खिलाड़ियों के बीच रोमांचक मुकाबले हुए। प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि सांसद सीपी जोशी, विशिष्ट अतिथि प्रधान देवेन्द्र कंवर, भाजपा जिलाध्यक्ष मिठ्ठू लाल जाट, पूर्व प्रधान राव नरेंद्र सिंह शक्तावत, बस्सी मंडल अध्यक्ष गोपाल चौबे ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। सभी विजेताओं को अतिथियों द्वारा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। स्वागत उद्बबोधन मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी शंभुलाल सोमानी ने दिया। अतिथियों का स्वागत प्रधानाचार्य केलझर नरेंद्र सिंह चौहान देवडुंगरी एवं संस्था प्रधान ओम प्रकाश गुजर ने किया। इसअवसर पर मंडल महामंत्री सोहन खटीक,बिजयपुर सरपंच श्याम लाल शर्मा सहित ग्रामवासी माधव, श्याम, गिरधारी, जोधराज, उम्मीचंद, बालू, दलीचंद, ओकर,मांगीलाल आदि उपस्थित थे।