शाजापुर। माह सितम्बर में सेवानिवृत्त हुए 08 शासकीय सेवकों को आज समारोहपूर्वक पीपीओ वितरित किये गये। इस अवसर पर कलेक्टर ऋजु बाफना ने सेवानिवृत्त हुए शासकीय सेवकों का शाल एवं श्रीफल से सम्मान किया। कलेक्टर बाफना ने सेवानिवृत्त हुए सभी शासकीय सेवकों को स्वस्थ्य रहने एवं खुश रहने की शुभकमानाएं दी। इस अवसर पर अपर कलेक्टर बीएस सोलंकी, वरिष्ठ जिला कोषालय अधिकारी एवं जिला पेंशन अधिकारी जीएल गुवाटिया, सहायक कोषालय अधिकारी प्रशांत यादव, सहायक पेंशन अधिकारी किशोर पाटीदार सहित सेवानिवृत्त हुए शासकीय सेवक एवं उनके परिजन व विभागीय शासकीय सेवकगण उपस्थित थे।
उल्लेखनीय है कि माह सितम्बर में कुल 11 शासकीय सेवक सेवानिवृत्त हुए हैं, जिनमें से 08 के पीपीओ जारी हुए हैं, शेष 03 शासकीय सेवकों के प्रकरण कार्यालय प्रमुखों के यहां लंबित हैं। सेवानिवृत्त होने वाले शासकीय सेवकों में आज सत्यनारायण सोलंकी, जिनेशचन्द्र जैन, सीमा लाल, भैरूलाल चौधरी, जयराम नाथ, मुकेश परिहार, ओमप्रकाश परमार एवं विनोद कुमार शर्मा को शॉल-श्रीफल एवं पुष्पहार से सम्मानित कर पीपीओ भेंट किये गये।