BREAKING NEWS
KHABAR : बारिश में देरी से चिंतित किसानों के लिए.. <<     KHABAR : ब्राह्मण समाज करेगा मेधावी.. <<     KHABAR : सांदीपनि विद्यालय मनासा में गुरु.. <<     KHABAR : स्वरोजगार को मिलेगा नया आयाम,.. <<     VIDEO NEWS: बारिश का इंतजार खत्म!,मध्य प्रदेश में फिर.. <<     KHABAR : नरवर किले से 16वीं शताब्दी की तोप चोरी,.. <<     KHABAR : जनसमस्या निवारण शिविर की शिकायत पर.. <<     KHABAR : शासन की योजना बनी विद्यार्थियों का संबल, 37.. <<     KHABAR : पशुपालकों की आय बढ़ाने की पहल, दुग्ध.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में रिश्तों का कत्ल, जब.. <<     बीजेपी ने फूंका चुनावी शंखनाद,भाजपा.. <<     KHABAR : 2000 सीटों का कॉल सेंटर, 2592 युवाओं को नौकरी,.. <<     खरगोन में वन कर्मचारियों का प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : पदोन्नति नियमों के विरोध में मेडिकल.. <<     खरगोन में पहली बार निकली भगवान जगन्नाथ की.. <<     KHABAR : रोती रहीं आदिवासी बेटियां, थाने से धक्के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 10, 2024, 6:32 pm
BIG NEWS : नीमच जिले के रेवली देवली में मशहूर उद्योगपति रतन टाटा को दी अनोखी श्रद्धांजलि, प्राचार्य राधेश्याम धाकड़ ने की पहल, दो मिनिट का रखा मौन, पढ़े मोहन नागदा की खबर 

Share On:-

रेवली देवली। दिनांक 10 अक्टूबर 2024 को जिला मुख्यालय नीमच से लगभग 12 किलोमीटर दूर रेवली देवली विद्यालय में भारत के मशहूर उद्योगपति रतन टाटा को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई, जिसमें विद्यालय में 2 मिनट का शोक व्यक्त किया गया। तत्पश्चात प्राचार्य के उद्बोधन में प्राचार्य राधेश्याम धाकड़ के नेतृत्व में शिक्षक और विद्यार्थियों की मदद से शाला मैदान की सफाई की गई, जिसकी पहल स्वयं धाकड़ ने मैदान से बड़े-बड़े पत्थर हटाकर की।
विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने शाला परिसर को मैदान से कंकड़-पत्थर कचरा आदि हटाकर स्वच्छ बना दिया, जिसमें संपूर्ण स्टॉफ और विद्यार्थी गण बढ़-चढ़कर भाग ले रहे थे। विद्यार्थी भारत माता की जय जयकार करते हुए पूरे जोश के साथ श्रमदान कर कंकड़ पत्थर आदि हटा रहे थे तो बालिकाएं भी पीछे नहीं थी बालिकाओं ने अपनी सहभागिता दिखाते हुए तगारियों, खाद के कट्टे और स्वयं के हाथों से कचरा, कंकड़-पत्थर आदि की सफाई की इस एक घंटा 15 मिनट के श्रमदान में विद्यार्थियों के चेहरे पर थकान जैसी चीज नजर नहीं आ रही थी और इस प्रकार विद्यालय परिवार ने रतन टाटा को अनोखी श्रद्धांजलि दी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE