नीमच। जिला मुस्लिम इंतजामिया कमेटी नीमच द्वारा आज पुलिस अधीक्षक के नाम एसपी कार्यालय पर बीती रात एकता कॉलोनी में हुई घटना को लेकर ज्ञापन दिया गया। ज्ञापन में कहा गया है कि बीती रात इमरान पिता अब्दुल हफीज और रहमान मजदूरी के पैसे देने के लिए एकता कॉलोनी में गए थे। तब उन पर उदय डांसर और उनके 8-10 साथियों द्वारा तलवार, पाइप और लट्ठ से जानलेवा हमला किया गया। गाली गलौज की गई। इमरान और रहमान के शरीर पर गंभीर चोटें आई है। ज्ञापन में यह भी कहा गया है कि नीमच की शांत फिजा को खराब करने की कोशिश की जा रही है। अनावश्यक राजनीतिक दबाव बनाया जा रहा है। ज्ञापन में मांग की गई है कि उदय और उनके साथियों पर उचित वैधानिक कार्यवाही की जाए। जिला मुस्लिम इंतजामिया कमेटी ने जान और माल के सुरक्षा की मांग भी की है।