जावद। नगर में बीते दिनों हुई बारिश के बाद मच्छरों का प्रकोप बढ़ने लगा है। इससे मलेरिया फैलने का खतरा बना हुआ है। नगर परिषद के स्वास्थ्य विभाग की ओर से इससे बचाव के लिए सुबह शाम दवा छिड़काव अभियान शुरू किया गया है।
प्रतिदिन नगर परिषद जावद के अध्यक्ष सोहनलाल माली और मुख्य नगरपालिका अधिकारी जगजीवन शर्मा के निर्देश पर विभिन्न गरबा स्थलों के सभी पंडालों में पर्याप्त साफ सफाई की जा रही है। साथ ही चूने की लाईनिंग और मच्छरों से बचाव के लिए फॉगिंग मशीन से धुआं कराया जा रहा है।
वहीं वार्ड 3 पार्षद रेखा चंदेल की उपस्थिति में सफाईकर्मियों ने विभिन्न सफाई अभियान चलाया। इस दौरान बताया कि सफाई कार्य निरंतर जारी रहेगा। नगर की जनता से आग्रह है कि साफ सफाई रखें। घर, दुकान से निकलने वाला कचरा, कचरा वाहन में ही डाले।
इस दौरान सफाई कर्मी शेखर, कुलदीप, साहिल, सुमित, अरुण, सुनील, वार्ड प्रभारी राजू राडोदिया दरोगा अनिल राडोदिया सहित अन्य मौजूद रहे।