BREAKING NEWS
KHABAR : शासन की योजना बनी विद्यार्थियों का संबल, 37.. <<     KHABAR : पशुपालकों की आय बढ़ाने की पहल, दुग्ध.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में रिश्तों का कत्ल, जब.. <<     बीजेपी ने फूंका चुनावी शंखनाद,भाजपा.. <<     KHABAR : 2000 सीटों का कॉल सेंटर, 2592 युवाओं को नौकरी,.. <<     खरगोन में वन कर्मचारियों का प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : पदोन्नति नियमों के विरोध में मेडिकल.. <<     खरगोन में पहली बार निकली भगवान जगन्नाथ की.. <<     KHABAR : रोती रहीं आदिवासी बेटियां, थाने से धक्के.. <<     KHABAR : मध्यप्रदेश ट्रायथलॉन स्टेट चैंपियनशिप-2026.. <<     KHABAR : विधानसभा उपचुनाव को लेकर भारतीय जनता.. <<     KHABAR : इनर व्हील डायमंड का पदस्थापना एवं ‘गौरव’.. <<     मनासा में उमड़ा आस्था का सैलाब,आषाढ़ शुक्ल.. <<     BIG NEWS : ब्यूरोक्रेसी में बड़े बदलाव की तैयारी,.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले की शामगढ़ थाना पुलिस की बड़ी.. <<     KHABAR : फर्जी डॉक्टर कांड में डिप्टी सीएम का बड़ा.. <<     VIDEO NEWS:नीमच भाजपा में मैडम की जंबो टीम.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 11, 2024, 6:34 pm
KHABAR : महिला एवं बाल विकास विभाग ने किया शक्ति संवाद कार्यक्रम का आयोजन, विधायक परिहार ने कहा- आज महिलायें अपने सामर्थ, लगन एवं शौर्य से समाज में अपना विशेष स्थान प्राप्त कर रही है, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। महिलाओं को मध्यप्रदेश शासन द्वारा सक्षम बनाने के लिये विभिन्न प्रकार की योजनाओं का निर्माण किया गया है तथा महिलाओं को पुरूषों के समान अधिकार हमारे संविधान द्वारा प्रदाय किये गये हैं। आज की महिलायें अपने सामर्थ, लगन एवं शौर्य से समाज में अपना विशेष स्थान प्राप्त कर रही है। आज की महिलायें सभी क्षेत्रों में अपना परचम फहरा रही है। समाज के पुरूषों को भी महिला सुरक्षा का विशेष ध्यान रखते हुऐ उन्हे आगे बढने के लिये प्रोत्साहित किया जाना चाहिये एवं महिला सुरक्षा प्रदान करते हुये उन्हे सम्मानित किया जाना चाहिये। 

उक्त विचार विधायक नीमच दिलीप सिंह परिहार, द्वारा महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा महिला एवं बालिका सशक्तिकरण जागरूकता हेतु बेटी बचाओं बेटी पढाओं योजना के तहत ‘‘शक्ति अभिनन्दन अभियान’’ के समापन समारोह के अवसर पर जिला पंचायत सभाकक्ष में आयोजित शक्ति संवाद कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये व्यक्त किये गये।

कार्यक्रम के प्रारम्भ में ताराचन्द मेहरा, जिला कार्यक्रम अधिकारी द्वारा 11 अक्टूबंर तक आयोजित शक्ति अभिनन्दन अभियान अन्तर्गत आयोजित विभिन्न गतिविधियों की जानकारी उपस्थित महिलाओं का प्रदाय की गई। मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत नीमच अरविन्द डामोर, ने अपने सम्बोधन में कहां कि घर, बाहर एवं कार्यक्षेत्र में महिलाओं को सुरक्षा एवं सम्मान प्रदाय करना हर नागरिक की जिम्मेदारी है।

महिला शक्ति संवाद कार्यक्रम में डा.कृष्णकान्त जैन , आयोग मित्र, मानव अधिकार आयोग, सीमा गर्ग, जिला प्रमुख, आर्ट आफ लिविंग एवं केएल पटेल, पुलिस निरीक्षक द्वारा महिला सुरक्षा एवं सम्मान पर उपस्थित महिलाओं को सम्बोधित किया गया।

शक्ति संवाद कार्यक्रम में सामाजिक क्षेत्र एवं क्रिडा क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 35 महिलाओं एवं बालिकाओं को सम्मानित किया गया तथा कार्यक्रम के अन्त में विधायक परिहार  द्वारा उपस्थित प्रतिभगियों को महिला सुरक्षा एवं सम्मान शपथ दिलाई गई। शक्ति संवाद कार्यक्रम का संचालन सुभाष गवई अधीक्षक द्वारा किया गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE