BREAKING NEWS
BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में रिश्तों का कत्ल, जब.. <<     बीजेपी ने फूंका चुनावी शंखनाद,भाजपा.. <<     KHABAR : 2000 सीटों का कॉल सेंटर, 2592 युवाओं को नौकरी,.. <<     खरगोन में वन कर्मचारियों का प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : पदोन्नति नियमों के विरोध में मेडिकल.. <<     खरगोन में पहली बार निकली भगवान जगन्नाथ की.. <<     KHABAR : रोती रहीं आदिवासी बेटियां, थाने से धक्के.. <<     KHABAR : मध्यप्रदेश ट्रायथलॉन स्टेट चैंपियनशिप-2026.. <<     KHABAR : विधानसभा उपचुनाव को लेकर भारतीय जनता.. <<     KHABAR : इनर व्हील डायमंड का पदस्थापना एवं ‘गौरव’.. <<     मनासा में उमड़ा आस्था का सैलाब,आषाढ़ शुक्ल.. <<     BIG NEWS : ब्यूरोक्रेसी में बड़े बदलाव की तैयारी,.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले की शामगढ़ थाना पुलिस की बड़ी.. <<     KHABAR : फर्जी डॉक्टर कांड में डिप्टी सीएम का बड़ा.. <<     VIDEO NEWS:नीमच भाजपा में मैडम की जंबो टीम.. <<     KHABAR : खरगोन में पहली बार निकली भगवान जगन्नाथ की.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 12, 2024, 10:54 am
NEWS : केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत पहुंचे चित्तौड़, काल भैरव (काला बावजी) के दर्शन कर लिया आशीर्वाद, प्रदेश की खुशहाली की मांगी कामना, पढ़े रेखा खाबिया की खबर  

Share On:-

चित्तौड़गढ़। केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत शुक्रवार को चित्तौड़गढ़ दौरे पर रहे। जहां पर उन्होंने बोजुंदा स्थित पॉलिटेक्निक कॉलेज परिसर में काल भैरव (श्री काल बाव जी ) मंदिर में दर्शन कर देश और प्रदेश में खुशहाली की कामना की। 

जानकारी के अनुसार केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत एक दिवसीय दौरे पर उदयपुर से सड़क मार्ग द्वारा चित्तौड़गढ़ पहुंचे। जहां पर उन्होंने परिवार के साथ  उदयपुर मार्ग पर बोजुंदा पॉलिटेक्निक कॉलेज परिसर में स्थित श्री काल भैरव ( काला बाव जी ) मंदिर में दर्शन कर देश और प्रदेश खुशी और शांति की कामना की। वहीं काल भैरव मंदिर के पुजारी बाबूलाल जटिया ने मंत्री शेखावत को माला पहनकर तस्वीर भेंट की। 

इस अवसर पर चित्तौड़गढ़ विधायक चंद्रभान सिंह आक्या, उपखंड अधिकारी बिनु देवल, भाजपा जिला अध्यक्ष मिट्ठू लाल जाट, हर्षवर्धन सिंह रुद कमलेश पुरोहित, गौरव त्यागी सहित कई प्रशासनिक अधिकारी और भाजपा नेता मौजूद रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE