BREAKING NEWS
KHABAR : 2000 सीटों का कॉल सेंटर, 2592 युवाओं को नौकरी,.. <<     खरगोन में वन कर्मचारियों का प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : पदोन्नति नियमों के विरोध में मेडिकल.. <<     खरगोन में पहली बार निकली भगवान जगन्नाथ की.. <<     KHABAR : रोती रहीं आदिवासी बेटियां, थाने से धक्के.. <<     KHABAR : मध्यप्रदेश ट्रायथलॉन स्टेट चैंपियनशिप-2026.. <<     KHABAR : विधानसभा उपचुनाव को लेकर भारतीय जनता.. <<     KHABAR : इनर व्हील डायमंड का पदस्थापना एवं ‘गौरव’.. <<     मनासा में उमड़ा आस्था का सैलाब,आषाढ़ शुक्ल.. <<     BIG NEWS : ब्यूरोक्रेसी में बड़े बदलाव की तैयारी,.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले की शामगढ़ थाना पुलिस की बड़ी.. <<     KHABAR : फर्जी डॉक्टर कांड में डिप्टी सीएम का बड़ा.. <<     VIDEO NEWS:नीमच भाजपा में मैडम की जंबो टीम.. <<     KHABAR : खरगोन में पहली बार निकली भगवान जगन्नाथ की.. <<     KHABAR : खरगोन में वन कर्मचारी संघ ने पदोन्नति.. <<     NEWS : राणा पूंजा भील समाज विकास समिति ने बच्चों.. <<     KHABAR : टंट्याभील चौराहे पर 17 दिन से.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 12, 2024, 2:22 pm
KHABAR : विजयादशमी पर आरएसएस सदस्यों का पथ संचलनरू स्वयंसेवकों ने पराक्रम का किया सामूहिक प्रदर्शन, लोगों ने पुष्प वर्षा कर किया स्वागत, पढे़ खबर 

Share On:-

विदिशा। विजयदशमी के अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सदस्यों ने पथ संचलन निकाला। बरईपुरा स्कूल में शस्त्र पूजा के बाद पद संचलन प्रारंभ हुआ, दो-दो की कतार में स्वयंसेवक हाथों में दंड लेकर शहर के मुख्य मार्गों से होकर निकले। इस दौरान भारत माता के जयकारे भी लगाए गए। शहर में जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वयंसेवकों का उत्साहवर्धन किया।


पिछले कई सालों की तरह इस बार भी विजयदशमी के मौके पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों ने पथ संचलन निकाला। आरएसएस के स्वयंसेवक बरईपुरा स्थित स्कूल परिसर में एकत्र हुए। जहां ध्वजारोहण और ध्वज प्रणाम हुआ। इसके बाद अमृत वचन, गीत और बौद्धिक सत्र के बाद पथ संचलन शुरू हुआ। जो रीता फाटक, बजरिया, बड़ा बाजार, बांसकुली, नीमताल होकर तिलक चौक, माधवगंज, खरीफाटक, ओवर ब्रिज से कृषि उपज मंडी में पहुंचकर इसका समापन किया गया। 


इस दौरान जयघोष पर स्वयंसेवक हाथों में लाठियां लेकर कदमताल करते हुए पथ संचलन में निकले। दो-दो की कतार में स्वयं सेवक चल रहे थे। दशहरे पर निकलने वाले इस पथ संचलन का लोगों को इंतजार रहता है। जगह-जगह विभिन्न सामाजिक संगठनों और लोगों ने पथ संचलन का पुष्प वर्षा से स्वागत किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE