सरवानिया महाराज। शहर की पुलिस ने आज विजयादशमी पर शस्त्र पूजा कर अस्त्र शस्त्रों को प्रणाम किया। दरअसल विजयादशमी पर मां दुर्गा ने राक्षस महिषासुर का वध किया था तथा इसी दिन विजय मूहूर्त में भगवान श्री राम ने शस्त्रों की पुजन कर रावण का वध किया था। पुलिस विभाग भी इस परंपरा को आगे बढ़ाते हुए प्रदेश में मौजूद अपने सभी थानों तथा पुलिस चौकियों पर मौजूद शस्त्रों की साफ सफाई कर उनके रखरखाव को दुरुस्त कर शस्त्र पूजा करता है ताकि शस्त्रों के उपयोग के समय परफार्मेंस अच्छी रहे।
इस कड़ी में सरवानिया महाराज पुलिस चौकी पर पुलिस परिवार ने शस्त्रों के पुजन के साथ साथ अपने वाहनों को भी दुरुस्त कर पुजा अर्चना की। इस अवसर पर पुलिस चौकी इंचार्ज असलम पठान, हेड मुहरीर गोविंद सिंह हाड़ा, रामबिलास सोलंकी , किशन परिहार, प्रधान आरक्षक नाहर सिंह, जितेंद्र जगावत, माधव हाड़ा,नरेंद्र मालवीय,अजीत कुमावत,आरक्षक गोपाल पाटीदार, अशोक चंद्रावत, नंदकिशोर राठौर, भगतराम धनगर, विजय बहादुर सिंह, संदीप जाट, जयवर्धन सिंह, विजय राठौर, सैनिक गोविंद सिंह पुलिस चौकी स्टाफ मौजूद रहा।
मां भवानी से प्रार्थना नहीं आयें शस्त्रों के उपयोग की नौबत
चौकी प्रभारी असलम पठान ने पहले शस्त्रों और वाहनों को कुमकुम तिलक लगाकर माला पहनाकर वैदिक मंत्रों के साथ मां भवानी का आहवान किया और पुजा अर्चना कर बोले सभी लोग आपस में मिलकर रहें शांति और संयम के साथ अपना अपना काम कर जीवन यापन करें, कानून को अपने हाथ में ना लें। इस अवसर पर श्री पठान ने मां भवानी से प्रार्थना कर कहा कि वर्ष भर में कभी भी शस्त्रों के उपयोग करने की नौबत ना आयें ऐसी कृपा करना।
पण्डिंत बने आरक्षक पुष्कर नागदा, पढ़ें मंत्र
पुलिस चौकी पर पदस्थ पुष्कर नागदा एक ब्राह्मण परिवार से ताल्लुक रखते हैं और उन्हें पुजा पाठ की पद्धति भली-भांति आती है तो प्रसंगवश खुद के थाने की चौकी में पुजा पाठ करने का आया तो खुद ने पण्डित की भुमिका निभा कर वैदिक मंत्रों का पाठ कर शस्त्रों की पुजा कराई। जबकि वो अधिकतर पुलिस चौकी के वाहन को ड्राइव करते नजर आते हैं। कई मौके पर ला इन आर्डर का पालन कराते भी दिखते हैं।