मंदसौर। उप संचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास मंदसौर द्वारा बताया गया कि विपणन वर्ष 2024-25 में सोयाबीन के उपार्जन हेतु ई-उपार्जन पोर्टल पर 20 अक्टूबर 2024 तक पंजीयन करा सकते है। पंजीयन हेतु जिले में उपार्जन समिति द्वारा सहकारी समिति स्तर पर 68 केंद्र बनाये गए है। इसके अतिरिक्त एमपी ऑनलाईन कियोस्क, कॉमन सर्विस सेंटर, लोकसेवा केंद्र तथा निजी व्यक्तियों द्वारा संचालित साइबर कैफे के माध्यम से भी पंजीयन करा सकते है। पंजीयन के लिए ई-उपार्जन पोर्टल पर www.mpeuparjan.nic.in पर पंजीयन करा सकते है। पंजीयन के समय आधार कार्ड, खसरा, नकल एवं बैंक पासबुक की प्रति पोर्टल पर अपलोड की जाना अनिवार्य है।