BREAKING NEWS
KHABAR : मध्यप्रदेश ट्रायथलॉन स्टेट चैंपियनशिप-2026.. <<     KHABAR : विधानसभा उपचुनाव को लेकर भारतीय जनता.. <<     KHABAR : इनर व्हील डायमंड का पदस्थापना एवं ‘गौरव’.. <<     मनासा में उमड़ा आस्था का सैलाब,आषाढ़ शुक्ल.. <<     BIG NEWS : ब्यूरोक्रेसी में बड़े बदलाव की तैयारी,.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले की शामगढ़ थाना पुलिस की बड़ी.. <<     KHABAR : फर्जी डॉक्टर कांड में डिप्टी सीएम का बड़ा.. <<     VIDEO NEWS:नीमच भाजपा में मैडम की जंबो टीम.. <<     KHABAR : खरगोन में पहली बार निकली भगवान जगन्नाथ की.. <<     KHABAR : खरगोन में वन कर्मचारी संघ ने पदोन्नति.. <<     NEWS : राणा पूंजा भील समाज विकास समिति ने बच्चों.. <<     KHABAR : टंट्याभील चौराहे पर 17 दिन से.. <<     BIG NEWS : दिल्ली में एमपी को मिले ₹20,193 करोड़ के निवेश.. <<     मलेनी नदी शिव मंदिर में घटना, आरोपियों की.. <<     BIG NEWS : नीमच भाजपा में संगठन विस्तार, जिला.. <<     शहडोल फर्जी डॉक्टर केस: डिप्टी सीएम राजेंद्र.. <<     KHABAR : निजी स्कूलों की मनमानी पर उठे सवाल,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 12, 2024, 8:11 pm
KHABAR : भारतीय डाक विभाग करेगा अखिल भारतीय ढाई आखर पत्र लेखन अभियान प्रतियोगिता का आयोजन, विषय निर्धारित कर जारी की तिथि, पढ़े खबर

Share On:-

मंदसौर। अधीक्षक डाकघर मन्दसौर ने बताया कि भारतीय डाक विभाग द्वारा "अखिल भारतीय ढाई आखर पत्र लेखन अभियान" वर्ष 2024-25 के तहत पत्र लेखन प्रतियोगिता का आयोजन 14 दिसम्बर 2024 तक किया जा रहा है। इस वर्ष प्रतियोगिता का विषय "लेखन का आनंदः डिजिटल युग में पत्रों का महत्व / "The Joy of Writing: Importance of Letters in a Digital age" निर्धारित किया गया है। प्रतियोगिता सभी आयु वर्ग के लिए रखी गई है, जिसमे अठारह वर्ष तक तथा अठारह वर्ष के अधिक की दो श्रेणियां रखी गई है। इन दो श्रेणियों में अंतर्देशीय पत्र (अधिकतम 500 शब्दों में) एवं लिफाफा (अधिकतम 1000 शब्दों में) की दो उपश्रेणियां रखी गई है। हस्त लिखित पत्र हिंदी/अंग्रेजी में अधीक्षक डाकघर, मंदसौर-458001 के कार्यालय के पते पर रजिस्टर्ड डाक / स्पीड पोस्ट के माध्यम से अथवा हाथों-हाथ भेजा जा सकता है। पत्र में प्रतिभागी को उम्र के सम्बन्ध में स्वहस्ताक्षरित प्रमाण पत्र देना होगा कि 1 जनवरी 2024 को मेरी आयु 18 वर्ष से कम/अधिक है। मध्यप्रदेश परिमंडल से प्रत्येक उपश्रेणी के सर्वश्रेष्ठ तीन पत्रों को क्रमशः रू. 25000/-, रु. 10000/- एवं रु. 5000/-से पुरुस्कृत किया जायेगा एवं चयनित पत्रों को अखिल भारतीय स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु महानिदेशालय नई दिल्ली भेजा जाएगा। महानिदेशालय नई दिल्ली द्वारा अखिल भारतीय स्तर पर प्रत्येक उपश्रेणी में चयनित सर्वश्रेष्ठ तीन पत्रों को क्रमश: रू 50,000/-, रु 25000/- एवं रु 10000/- से सम्मानित किया जायेगा। पत्र पोस्ट करने की अंतिम तारीख 14 दिसम्‍बर 2024 रखी गयी है। इसके बाद पोस्ट किये गये पत्रों पर विचार नहीं किया जाएगा | परिमंडल स्तर पर चयनित प्रतिभागियों का परिणाम 23 जनवरी 2025 तक घोषित किया जावेगा। परिमंडल प्रमुख श्री विनीत माथुर, मुख्य पोस्टमास्टर जनरल, मध्यप्रदेश परिमंडल, भोपाल ने मध्यप्रदेश के सभी नागरिको से "अखिल भारतीय ढाई आखर पत्र लेखन अभियान" से जुड़ने की अपील की है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE