BREAKING NEWS
KHABAR : मध्यप्रदेश ट्रायथलॉन स्टेट चैंपियनशिप-2026.. <<     KHABAR : विधानसभा उपचुनाव को लेकर भारतीय जनता.. <<     KHABAR : इनर व्हील डायमंड का पदस्थापना एवं ‘गौरव’.. <<     मनासा में उमड़ा आस्था का सैलाब,आषाढ़ शुक्ल.. <<     BIG NEWS : ब्यूरोक्रेसी में बड़े बदलाव की तैयारी,.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले की शामगढ़ थाना पुलिस की बड़ी.. <<     KHABAR : फर्जी डॉक्टर कांड में डिप्टी सीएम का बड़ा.. <<     VIDEO NEWS:नीमच भाजपा में मैडम की जंबो टीम.. <<     KHABAR : खरगोन में पहली बार निकली भगवान जगन्नाथ की.. <<     KHABAR : खरगोन में वन कर्मचारी संघ ने पदोन्नति.. <<     NEWS : राणा पूंजा भील समाज विकास समिति ने बच्चों.. <<     KHABAR : टंट्याभील चौराहे पर 17 दिन से.. <<     BIG NEWS : दिल्ली में एमपी को मिले ₹20,193 करोड़ के निवेश.. <<     मलेनी नदी शिव मंदिर में घटना, आरोपियों की.. <<     BIG NEWS : नीमच भाजपा में संगठन विस्तार, जिला.. <<     शहडोल फर्जी डॉक्टर केस: डिप्टी सीएम राजेंद्र.. <<     KHABAR : निजी स्कूलों की मनमानी पर उठे सवाल,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 12, 2024, 8:23 pm
KHABAR : मंत्री चेतन्य काश्यप के मुख्य आतिथ्य में वैदिक मंत्रोच्चारों के बीच जिला पुलिस लाइन में हुआ शस्त्र-पूजन, महापौर प्रहलाद पटेल, जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक ने किया शस्त्र पूजन, पढ़े खबर 

Share On:-

रतलाम। भारतीय संस्कृति की परंपरा के अनुरूप दशहरा पर्व रतलाम में उत्साह, उमंग के साथ जिला पुलिस लाइन में शस्त्र पूजन कर मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप की उपस्थिति में जिले का मुख्य शस्त्र-पूजन कार्यक्रम  आयोजित हुआ।बुराई पर अच्छाई की जीत के महापर्व विजय दशमी पर पुलिस लाइन में आयोजित हुए कार्यक्रम में मंत्री चेतन्य काश्यप, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, कलेक्टर राजेश बाथम, पुलिस अधीक्षक अमित कुमार सहित प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों ने भारतीय संस्कृति के विधि- विधानों के अनुसार वैदिक मंत्रोच्चारों के बीच पवित्र यज्ञ में आहुतियाँ देकर शस्त्र पूजन किया।

इसके बाद मंगल आरती की गईं। इस वर्ष मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की पहल पर प्रदेश में दशहरा पर्व सरकार और समाज मिलकर धूमधाम के साथ मना रहे हैं। राज्य सरकार द्वारा लिए गए निर्णय के अनुसार मंत्री चेतन्य काश्यप की मौजूदगी में इस साल दशहरा पर्व पर रतलाम जिला पुलिस लाइन में  शस्त्र-पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया।ग्रामीण विधायक मथुरालाल डामर, महापौर प्रहलाद पटेल, निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, कन्हैयालाल मौर्य, बजरंग पुरोहित, मनोहर पोरवाल, शैलेंद्र डागा, आशा मौर्य, निमिष व्यास, सुनील सारस्वत, बलवंत भाटी, जयवंत कोठारी, मनोज शर्मा, सोना शर्मा, शैलेन्द्र सिंह सिसोदिया, अरुण त्रिपाठी, दशरथ पाटीदार, विप्लव जैन, विनोद करमचंदानी  आदि उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE