नीमच। सर्व संबंधित को सूचित किया जाता है कि डॉ. ममता खेड़े, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व)/भारसाधक अधिकारी कृ.उ.म.स. नीमच जिला नीमच के अनुमोदन तथा मंडी व्यापारी संघ सचिव राजेन्द्र खण्डेलवाल की सहमति अनुसार नवीन मंडी डुंगलावदा, चंगेरा में कृषि उपज गेहूं व प्याज की नीलामी के अतिरिक्त कृषि उपज मक्का का नीलाम ई-मंडी के माध्यम से दिनांक 21-10-2024 सोमवार से प्रारंभ किया जाना संभावित/प्रस्तावित है।
अतः समस्त कृषक भाईयों से अनुरोध है कि दिनांक 21-10-2024 सोमवार से कृषि उपज मक्का विक्रय के लिए नवीन मंडी प्रांगण डुंगलावदा चंगेरा में लावे साथ ही समस्त मंडी कृत्यकारी सूचित होवे।