मंदसौर। जिले की पिपलिया मंडी कृषि उपज मंडी में आगामी दीपोत्सव पर्व को लेकर अवकाश की घोषणा की गई है। कृषि उपज मण्डी समिति पिपलिया मंडी ने बताया कि दीपोत्सव पर इस बार मंडी में 9 दिनों का अवकाश रहेगा। समस्त कृषक बंधुओं, व्यापारी बंधुओं, तुलावटी बंधुओं, हम्माल बंधुओं एवं अन्य कृत्यकारियों को भी सूचित किया गया है कि आगामी दिनांक 26/10/2024 को माह का चतुर्थ शनिवार, दिनांक 27/ 10/2024 को रविवार एवं दिनांक 28/10/2024 सोमवार से दिनांक 03/11/2024 रविवार तक दीपावली पर्व का अवकाश होने से मण्डी प्रांगण में नीलामी कार्य बंद रहेगा। अतः कृषक बंधु उक्त अवकाश दिवस दिनांक 26/10/2024 से 03/11/2024 तक (09 दिवस) में अपनी उपज विक्रय हेतु नहीं लावें।