नीमच। शहर की कृषि उपज मंडी में आज एक तुलावटी ने ईमानदारी का परिचय देते हुए गुम हुए पर्स को उसके मालिक तक पहुंचाया है। संबंधित व्यक्ति ने भी पर्स पुनः मिलने पर खुशी जाहिर करते हुए धन्यवाद दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आज मंगलवार को ग्राम सेमली चंद्रावत का किसान वीरेंद्र धनियां लेकर आया था। मंडी में नीलामी कार्य के दौरान ही उसका पर्स कहीं गिर गया। उक्त पर्स तुलावटी शरीफ खान को मिला। तुलावटी खान ने पर्स में रखे दस्तावेज और रूपयों को सुरक्षित करते हुए मंडी की सहायक उप निरीक्षका दीपिका सोनार्थी को सौंपा। इस पर सहायक उप निरीक्षका ने दस्तावेज के आधार पर अनाउंस कराया तो किसान वीरेंद्र मौके पर पहुंचा। तुलावटी ने किसान को उसका पर्स लौटाया तो वह खुशी से झूम उठा और धन्यवाद देते हुए आभार प्रकट किया।