BREAKING NEWS
NEWS : हरियाली अमावस्या पर गूंजेगा शौर्य का.. <<     BIG NEWS : मिनी पुरी बना नीमच, फूलों से सजे दिव्य रथ.. <<     NEWS : एक पेड़ माँ के नाम अभियान से जुड़ीं जिला.. <<     NEWS : श्री महावीर जैन मण्डल संस्थान की नई.. <<     NEWS : भारत विकास परिषद की उत्कर्ष शाखा का गठन,.. <<     NEWS : श्रृंग ऋषि जयंती पर प्रतिभाओं का महाकुंभ, 80.. <<     NEWS : न्युवोको विस्टास की दमदार शुरुआत, पहली.. <<     NEWS : हाईवे पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 25 अवैध.. <<     REPORT : कुपोषण मुक्त नीमच के लिए कलेक्टर हिमांशु.. <<     KHABAR : नराकास की बैठक में गूंजी हिंदी की आवाज,.. <<     KHABAR : लखपति दीदी बनेगी आत्मनिर्भरता की नई.. <<     BIG NEWS : दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का दर्द.. <<     BULLETIN: नीमच मंदसौर जिले की बड़ी खबरे,देखें खबर.. <<     शिवपुरी मे दूध के दाम घटाने पर डेयरी संचालकों.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले के दलौदा में होने वाली थी.. <<     खरगोन के गोगावां में मोबाइल टॉवर में भीषण आग,.. <<     खरगोन जिले के महेश्वर में निकली निमाड़ की.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 30, 2024, 3:03 pm
KHABAR : स्वच्छता और वॉक फॉर यूनिटी की संयुक्त रैली, नेपानगर में अखबारी कागज मिल नेपा लिमिटेड ने किया आयोजित, पढे़ खबर 

Share On:-

बुरहानपुर। नेपानगर में नेपा लिमिटेड सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2024 और स्वच्छता विशेष अभियान 4.0 चलाया जा रहा है। जिसके तहत सीएमडी राकेश कुमार चोखानी के मार्गदर्शन में मिल परिसर स्थित अनाम श्रमिक स्मारक तक वॉक फॉर यूनिटी सह जागरूकता रैली निकाली गई।


रैली के समापन पर मिल परिसर स्थित अनाम श्रमिक स्मारक पर मुख्य अतिथि, मुख्य सतर्कता अधिकारी विनीत कुमार ने माल्यार्पण कर किया। उपस्थित कर्मचारियों और अधिकारियों को संबोधित करते हुए विनीत कुमार ने कहा कि हर साल की तरह इस साल भी भारत सरकार के केंद्रीय सतर्कता आयोग के तत्वावधान में नेपा लिमिटेड में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2024 का आयोजन इस वर्ष की थीम सत्यनिष्ठा की संस्कृति से राष्ट्र की समृद्धि के साथ गत 28 अक्टूबर से 3 नवंबर जारी है।


आगे अपनी बात को जारी रखते हुए उन्होंने कहा कि देश में भिन्न भिन्न घटनाओं में सायबर अपराधियों ने देश के प्रशासनिक अधिकारियों से करोड़ों रुपए की ठगी की है। आज के डिजिटल युग में साइबर ठगों और आपके बीच केवल क्लिक का फासला है। ऐसे में हम सभी को सतर्क रहने की आज बहुत अधिक आवश्यकता है जो व्यक्ति सतर्क नहीं होगा वह अपने जान माल से हाथ धो बैठेगा। इसलिए जागरूक रहकर ही सुरक्षित और चिंतामुक्त जीवन जिया जा सकता हैं। मुख्य सतर्कता अधिकारी का काम न केवल भ्रष्टाचार की जांच करना और उस पर अंकुश लगाना है, बल्कि किसी भ्रष्टाचार, अनियमितता की सूचना देने वाले की जानकारी को गोपनीय रखकर उसे हर प्रकार से सुरक्षा प्रदान करना भी है।


उन्होंने सभी से नेपा लिमिटेड के हित में पारदर्शिता के साथ कार्य करने की अपील करते हुए वरिष्ठ अधिकारियों से किसी शिकायतकर्ता को अनावश्यक रूप से प्रताड़ित न करने की सलाह भी दी। जन संपर्क अधिकारी संदीप ठाकरे ने बताया 150वीं जन्म जयंती के अवसर पर स्वतंत्र भारत के प्रथम गृह मंत्री लोह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल को याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की गई। सभी को सत्यनिष्ठा और जागरूकता की शपथ भी दिलाई गई।


यह रहे मौजूद
इस दौरान नेपा लिमिटेड के उप महाप्रबंधक कार्य सुरेंद्र मेहता, प्रबंधक सतर्कता प्रकोष्ठ संजीव कानडे, प्रबंधक विद्युत किशोर महाजन, प्रबंधक उत्पादन केके देशमुख, प्रबंधक वाणिज्य राजेंद्र जाधव, प्रबंधक गुणवत्ता नियंत्रण सीएल वर्मा, उप प्रबंधक वाणिज्य विकास रेड्डी, नेपा मिल श्रमिक संघ के सचिव संजय पवार, सहायक प्रबंधक विपणन प्रशांत सोनी, सहायक प्रबंधक आईटी विजय भामरे, राजेंद्र चौधरी, देवेंद्र कुमार पांडेय, दीपक ठाकुर, ओपी शुक्ला, उदेश नकुल, युवराज मोदी, सुरेश रघुवंशी, विवेक भागवत, मिलिंद किरंगे, ईशान व्यास, शिवनंदन उमाले सहित कई अफसर कर्मी उपस्थित रहे। संचालन जन संपर्क अधिकारी संदीप ठाकरे ने किया। आभार प्रबंधक सतर्कता प्रकोष्ठ संजीव कानडे ने माना।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE