चित्तौड़गढ़। युवा क्षत्रिय लोधा समाज, चित्तौड़गढ़ की बैठक गुरुवार को सेंती स्थित पंचवटी कार्यालय में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री शिव लोधा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में प्रतिवर्ष आयोजित होने वाली शौर्य शोभायात्रा को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इस वर्ष हरियाली अमावस्या के पावन अवसर पर 12 अगस्त को भव्य शौर्य शोभायात्रा निकाली जाएगी।
बैठक में शोभायात्रा की तैयारियों, आयोजन की रूपरेखा एवं समाज की सहभागिता को लेकर चर्चा की गई। समाजजनों ने आयोजन को भव्य एवं ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर युवा जिलाध्यक्ष राजकुमार लोधा, उपाध्यक्ष रतन लोधा, पूर्व सचिव रामलाल लोधा, पूर्व उपाध्यक्ष कालू लोधा, सह सचिव दुर्गेश लोधा, संगठन मंत्री जसराज लोधा, मीडिया प्रभारी शिवप्रकाश लोधा, नारू लोधा, फूलचंद लोधा, देवीलाल लोधा, दिनेश लोधा सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।