देवास। एमजी रोड पर आज बुधवार दोपहर सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी लोकल का वोकल का संदेश देते हुए खरीदारी करने निकले। जहां पर उन्होंने फुटपाथ पर छोटी-छोटी दुकाने लगाकर बेठे लोगों से दीपावली पूजन का सामान खरीदा। इसके साथ ही उन्होंने छोटे-छोटे दुकानदारों के पास डिजिटल पेमेंट के लिए क्यूआर कोड देखकर उनकी तारीफ की। सांसद ने बताया कि देश के प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी जी का सिद्धांत है लोकल फार वोकल। स्थाई स्तर पर जो उत्पादन बनते हैं उन्हें आप खरीदें। मेरा तो मनाना है कि हमें खरीदारी करना ही चाहिए और ऐसे लोगों से खरीदारी करना चाहिए जो हमारे द्वारा दिए गए पैसे से दीपावली पर्व मना सके। यह गरीब लोग हैं छोटे-छोटे काम कर कर रहडी पट्टी थेले पर समान बेच बेच कर अपने त्यौहार को मनाने की कोशिश करते हैं। सनातन संस्कृति भारतीय संस्कृति है और जो भारतीय संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए कार्य करें हमें उन्हें प्रोत्साहित करना चाहिए। मेरा देवास शाजापुर लोकसभा क्षेत्र के सभी लोगों से निवेदन हे की वो सनातन संस्कृति की रक्षा करने वाले लोगों को दिवाली मनाने का अवसर दें और उन्हीं के पास से अपना सामान खरीदें। मेरी ओर से सभी को दीपावली पर्व की बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी जी युग में इन्फोर्मेशन टेक्नोलॉजी की ऐसी क्रांति आई है कि व्यक्ति दो हजार रुपए का व्यवहार भी लेकर बेठा है तो वह क्युआर कोड लेकर बेठा है छोटे-छोटे दुकानदार भी डिजिटल पेमेंट का उपयोग कर रहे हैं जो की काफी सराहनी काम है मैं इस बात के लिए आदरणीय नरेंद्र मोदी जी के लिए भी अपनी कृतज्ञता व्यक्त करता हु।