जबलपुर। मध्य प्रदेश के डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल ने उपचुनाव को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि एमपी की दोनों विधानसभा उपचुनाव में बीजेपी जीत दर्ज करेगी। साथ ही उन्होंने कहा कि राज्य के सभी जिलों में मेडिकल कॉलेज खुलना चाहिए।
उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने एमपी विधानसभा उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी की जीत का दावा किया है। वहीं डिप्टी सीएम ने कहा कि आयुष्मान योजना भारत का सबसे बड़ा यज्ञ है। आयुष्मान योजना में हमने 60 करोड़ से ज्यादा लोगों को कवर किया। राजेंद्र शुक्ल ने आगे कहा कि प्रदेश के तीन नए मेडिकल कॉलेज खुलते ही 50ः प्रोफेसर मौजूद है। आने वाले समय में ग्रामीण लेवल पर स्वास्थ्य केंद्र खुलेंगे।