इंदौर। शहर के विभिन्न क्षेत्रों में जाने वाली मोबाइल कोर्ट के लिए नई गाड़ी आ गई है। महापौर पुष्यमित्र भार्गव और आयुक्त शिवम वर्मा ने बताया कि नगरीय क्षेत्र में जन स्वास्थ्य की दृष्टि से नागरिकों को स्वच्छ और शुद्ध खाद्य/पेय पदार्थ उपलब्ध कराने, मिलावट और गंदगी पर नियंत्रण, अतिक्रमण तथा बिना लाइसेंस व्यापार करने वालों के खिलाफ विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट (म्यूनिसिपल मजिस्ट्रेट) के निर्देशन में समय-समय पर शहर के विभिन्न क्षेत्रों में रिमूवल और मार्केट टीम के साथ मोबाइल कोर्ट लगाई जाती है।
विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट (म्यूनिसिपल मजिस्ट्रेट) के निर्देशन में शहर के विभिन्न क्षेत्रों में रिमूवल और मार्केट टीम के साथ मोबाइल कोर्ट के सुचारू संचालन के लिए नगर निगम इंदौर द्वारा नया मोबाइल कोर्ट वाहन लाया गया है, जिसका उपयोग माननीय न्यायधीश की उपस्थिति में आयोजित मोबाइल कोर्ट की कार्यवाही में किया जाएगा।