इंदौर। आनंदम् केंद्र भंडारा वाला मंदिर यशवंत निवास रोड मालवा मिल पर इस वर्ष भी बुधवार को कन्याओं, निराश्रित बुजुर्ग और विधवा मातृ शक्तियों के साथ दीपावली मनाई। समाजसेवी पंडित अनूप शुक्ल और पप्पी शर्मा ने बताया कि दीपावली पर लक्ष्मी माता के पूजन के लिए 251 लोगों को लक्ष्मी माता का चित्र, दीये, तेल, बाती, धानी ,पतासे, अनार, फुलझड़ी, चकरी, माचिस एवं वस्त्र भेंट किए। कार्यक्रम में बुजुर्गों के साथ बच्चों में भी विशेष उत्साह दिखा।
उपरोक्त कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बालक दास जी महाराज, पूर्व राज्य मंत्री का दर्जा प्राप्त योगेंद्र महंत, एमआईसी मेंबर नंदकिशोर पहाड़िया, हरीश विजयवर्गीय, मोहित यादव, मल्हारी काले, रमेश भारद्वाज, दीपक शर्मा, प्रेम बागोरा, योगेश जैन, सुभाष दुबे,आनंद पोरवाल सहित कई वरिष्ठजन मौजूद रहे। अतिथियों का स्वागत मोहसिन खान, बबल जोशी, विजेंद्र दीक्षित, रिंकू बाथरी आदि ने किया। कार्यक्रम का संचालन द्वारका चौरसिया ने किया गया। आभार पप्पी शर्मा ने माना।