BREAKING NEWS
NEWS : हरियाली अमावस्या पर गूंजेगा शौर्य का.. <<     BIG NEWS : मिनी पुरी बना नीमच, फूलों से सजे दिव्य रथ.. <<     NEWS : एक पेड़ माँ के नाम अभियान से जुड़ीं जिला.. <<     NEWS : श्री महावीर जैन मण्डल संस्थान की नई.. <<     NEWS : भारत विकास परिषद की उत्कर्ष शाखा का गठन,.. <<     NEWS : श्रृंग ऋषि जयंती पर प्रतिभाओं का महाकुंभ, 80.. <<     NEWS : न्युवोको विस्टास की दमदार शुरुआत, पहली.. <<     NEWS : हाईवे पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 25 अवैध.. <<     REPORT : कुपोषण मुक्त नीमच के लिए कलेक्टर हिमांशु.. <<     KHABAR : नराकास की बैठक में गूंजी हिंदी की आवाज,.. <<     KHABAR : लखपति दीदी बनेगी आत्मनिर्भरता की नई.. <<     BIG NEWS : दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का दर्द.. <<     BULLETIN: नीमच मंदसौर जिले की बड़ी खबरे,देखें खबर.. <<     शिवपुरी मे दूध के दाम घटाने पर डेयरी संचालकों.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले के दलौदा में होने वाली थी.. <<     खरगोन के गोगावां में मोबाइल टॉवर में भीषण आग,.. <<     खरगोन जिले के महेश्वर में निकली निमाड़ की.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 30, 2024, 6:40 pm
NEWS : मादक पदार्थों की तस्करी में जब्त वाहनों का नीलामी द्वारा किया निस्तारण, 51 वाहनों का खुली बोली द्वारा किया विक्रय, पढे़ रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। भारत सरकार के गजट नोटिफिकेशन व पुलिस मुख्यालय के निर्देशों की पालना में जिले के विभिन्न पुलिस थानों में मादक पदार्थों की तस्करी में जब्त किए गए वाहनों का मंगलवार को मंगलवाड़ थाने में  जिला स्तरीय औषधि व्ययन समिति द्वारा नीलामी कर निस्तारण किया गया। एनडीपीएस की तस्करी में शामिल 51 वाहनों को पुलिस द्वारा खुली बोली लगा नीलाम किया गया। 22 दोपहिया, 25 चौपहिया व 4 भारी वाहन की हुई इस नीलामी प्रक्रिया में सरकार को करीब 50 लाख रुपये का राजस्व हुआ।


पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि चित्तौड़गढ़ जिला अफीम का बृहद उत्पादन क्षेत्र होने व राज्य की सीमा से लगा होने के कारण मादक पदार्थों की तस्करी इसी रूट से होकर निकलने की वजह से जिले के कई थानों में मादक पदार्थ की तस्करी में शामिल वाहनों को माल के साथ जब्त किया गया है। उक्त जब्त वाहनों से जिले के थाने के माल खाना भरे पड़े हुए हैं, थानों में अन्य वाहनों के रखने की व्यवस्था नहीं होने की वजह से उन्हें नियमानुसार निस्तारण किया जाना हैं। 


भारत सरकार के गजट नोटिफिकेशन की अनुपालना व पुलिस मुख्यालय राजस्थान के निर्देशों पर पहल करते हुए जिला चित्तौड़गढ़ में एनडीपीएस एक्ट के प्रकरणों में जब्त ऐसे वाहन जिनका न्यायालय द्वारा निर्णय हो चुका हो अथवा भौतिक सत्यापन किया गया हो, ऐसे वाहनों के प्रस्ताव पुलिस थानों से मंगवा कर कार्यालय की एमओबी शाखा के प्रभारी गोविंद कुमार व स्टाफ एवं लेखा शाखा के कर्मचारियों द्वारा वाहनों को खुली बोली लगाकर नीलाम किया गया।  वाहनों की नीलामी के लिए पुलिस अधीक्षक श्री सुधीर जोशी की अध्यक्षता में पाँच सदस्यों की एक कमेटी बनाई गई, जिसमें एएसपी सरिता सिंह, अपराध सहायक जोधाराम गुर्जर, सहायक लेखा अधिकारी संदीप रावल व परिवहन निरीक्षक उपस्थित थे। जिन्होंने खुली बोली लगवा कर वाहनों की नीलामी करवाई।  उक्त नीलामी में जिला चित्तौड़गढ़ के अलावा जिला उदयपुर, भीलवाड़ा, जोधपुर, केकड़ी व मध्यप्रदेश तक के बोलीदाता शामिल हुए। एनडीपीएस एक्ट में जब्त 51 वाहनों को मंगलवार को मंगलवाड़ थाने पर खुली बोली द्वारा नीलामी की गई। जिनमे सभी 51 वाहनों को उच्चतम बोली द्वारा स्वीकार किया जाकर बोली दाता को अग्रिम कार्रवाई हेतु निर्देशित किया। 15 वाहनों की बोली नहीं लग पाने की वजह से उन्हें लंबित रखा गया। मंगलवार को 22 दोपहिया, 25 चौपहिया व 4 भारी वाहन की हुई इस नीलामी प्रक्रिया में सरकार को करीब 50 लाख रुपये का राजस्व हुआ।


एसपी जोशी ने बताया कि मादक पदार्थों की तस्करी में शामिल जिले में जब्त वाहनो की नीलामी प्रक्रिया आगे भी निरंतर जारी रहेगी। जिला चित्तौड़गढ़ पुलिस द्वारा गत दो माह में अब तक 90 वाहनों का नीलामी द्वारा निस्तारण किया की गई थी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE