BREAKING NEWS
NEWS : हरियाली अमावस्या पर गूंजेगा शौर्य का.. <<     BIG NEWS : मिनी पुरी बना नीमच, फूलों से सजे दिव्य रथ.. <<     NEWS : एक पेड़ माँ के नाम अभियान से जुड़ीं जिला.. <<     NEWS : श्री महावीर जैन मण्डल संस्थान की नई.. <<     NEWS : भारत विकास परिषद की उत्कर्ष शाखा का गठन,.. <<     NEWS : श्रृंग ऋषि जयंती पर प्रतिभाओं का महाकुंभ, 80.. <<     NEWS : न्युवोको विस्टास की दमदार शुरुआत, पहली.. <<     NEWS : हाईवे पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 25 अवैध.. <<     REPORT : कुपोषण मुक्त नीमच के लिए कलेक्टर हिमांशु.. <<     KHABAR : नराकास की बैठक में गूंजी हिंदी की आवाज,.. <<     KHABAR : लखपति दीदी बनेगी आत्मनिर्भरता की नई.. <<     BIG NEWS : दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का दर्द.. <<     BULLETIN: नीमच मंदसौर जिले की बड़ी खबरे,देखें खबर.. <<     शिवपुरी मे दूध के दाम घटाने पर डेयरी संचालकों.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले के दलौदा में होने वाली थी.. <<     खरगोन के गोगावां में मोबाइल टॉवर में भीषण आग,.. <<     खरगोन जिले के महेश्वर में निकली निमाड़ की.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 30, 2024, 6:48 pm
NEWS : मेवाड महोत्सव समिति द्वारा गम्भीरी तट पर चुनडी मनोरथ, दीपदान, छप्पन भोग एवं अन्नकुट 4 नवम्बर सोमवार को, पढे़ रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। मेवाड महोत्सव समिति द्वारा गम्भीरी नदी के तट पर सोमवार 4 नवम्बर को सांय 4ः15 बजे चुनरी मनोरथ, दीपदान, छप्पनभोग, अन्नकुट एवं महाआरती का आयोजन किया जाएगा।


मेवाड महोत्सव समिति के अध्यक्ष अनन्त समदानी एवं कार्यक्रम संयोजक गोपाल भूतडा के अनुसार दीपावली के पश्चात सोमवार को गम्भीरी नदी के तट को साफ सफाई कर विशेष रूप से पुरा धुला कर गौमूत्र छिडकाव से पवित्र कर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ नदी के अन्दर नावे उतार कर गम्भीरी के दोनों तटों पर पुरी नदी के बीच चुनरी मनोरथ का भव्य आयोजन किया जाएगा इसके साथ ही छप्पन भोग, अन्नकुट महोत्सव दीपदान एवं जय गम्भीरी मैया की महाआरती का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।


मेवाड महोत्सव समिति कि सचिव आशा पोखरना एवं उपाध्यक्ष अभिषेक श्रीमाल ने बताया कि चितौड की गंगा कहे जाने वाली गम्भीरी नदी तट पर इस तरह का अनुठा आयोजन पहली बार आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम केा लेकर आमजन मे उत्साह है। इस कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री अविनाश गहलोत, सांसद सी.पी.जोशी, जिला कलेक्टर आलोक रंजन, पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी होगे।,


कार्यक्रम की व्यवस्था में समिति संरक्षक श्रवणसिंह राव, समिति अध्यक्ष अनन्त समदानी , सचिव आशा पोखरना, कोषाध्यक्ष प्रदीप काबरा गांधीनगर, उपाध्यक्ष अभिषेक श्रीमाल, संयोजक गोपाल भूतडा, आयोजन सचिव अनुराग द्विवेदी, गोपाल पोरवाल, नरेश बाहेती, बन्टी शर्मा, दिनेश कुमावत, महेन्द्र राजावत, अभिषेक मुन्दडा, अंकित लढ्ढा, बलजीत सिंह सोनी, आयुष माहेश्वरी, हर्षवर्धन सिंह चौहान, अर्पित छीपा , बादल शर्मा, माधव माहेश्वरी, जया तोषनीवाल, रीना जागेटिया, सीमा सुखवाल, ज्योति तिवारी, एडवोकेट अंजली गोस्वामी, भावना न्याती, राधा काबरा, रेखा समदानी, विनिता लढ्ढा, रूचिका श्रीमाल, वन्दना भूतडा, वन्दना कुमावत, राजकुमारी छीपा, सीमा गंगवाल, आरती सोडाणी, अभिमन्यु माहेश्वरी, अभिषेक व्यास, विभोर पुंगलिया, यश टेलर, अमित सोमानी, अनुराग बांगड, भरत आगाल, दीपक शर्मा, आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE