BREAKING NEWS
कसरावद में किसानों का हल्लाबोल,राष्ट्रीय.. <<     NEWS : ग्रामीण प्रतिभाओं को मिलेगा मंच, महाराज की.. <<     NEWS : आचार्य निपुणरत्न सूरीश्वरजी मसा के.. <<     KHABAR : दतिया विधानसभा उपचुनाव- भाजपा ने तेज की.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे पटेल साहब फकीरचंद गुर्जर,.. <<     BIG NEWS : राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में ऑपरेशन.. <<     KHABAR : रतनगढ़ में सफाई व्यवस्था पर संकट,.. <<     KHABAR : भारत टैक्स-2026 में निवेशकों से वन-टू-वन.. <<     BIG NEWS : 24 घंटे में सीबीएन का ट्रिपल अटैक, 5 ड्रग.. <<     KHABAR : दिल्ली से इंदौर को मिली 1,214 करोड़ की बड़ी.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री की प्रेरणा से बड़वानी में नशे.. <<     KHABAR : किसानों की समस्याओं को लेकर राष्ट्रीय.. <<     KHABAR : नशे के खिलाफ छात्राओं का संकल्प, शामगढ़ में.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : गजकेसरी और सिद्धि योग से चमकेगा इन.. <<     KHABAR : एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत कलेक्टर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 8, 2024, 3:15 pm
KHABAR : सर्ववर्गीय कलचुरी समाजजनों ने आराध्य देव भगवान राजराजेश्वर सहस्त्रार्जुन का जन्मोत्सव उत्सवी माहौल के बीच मनाया, पढे़ अबरार पठान की खबर 

Share On:-

खरगोन। सर्ववर्गीय कलचुरी समाजजनों ने आराध्य देव भगवान राजराजेश्वर सहस्त्रार्जुन का जन्मोत्सव उत्सवी माहौल के बीच मनाया। सुबह समाजजन कुंदा तट स्थित श्रीगणेश मंदिर परिसर में इकट्ठा हुए। यहां से विशाल कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें समाज की महिलाओं ने कलश शिरोधार्य किए। कलश यात्रा सराफा बाजार, पोस्ट ऑफिस चौराहा, होते हुए नूतन नगर पशुपतिनाथ मंदिर पहुंची। यहां पंचमुखी महादेव मंदिर परिसर में यात्रा को विराम दिया गया। यात्रा के दौरान साउंड सिस्टम पर बज रहे भक्ति गीतों पर महिलाओं ने गरबा नृत्य किया तो वही समाजजन जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। सुसज्जित बग्घी में भगवान सहस्त्रबाहु का आदमकद चित्र विराजित किया था, जिसके रास्तेभर लोगों ने दर्शनकर पुष्पमालाएं अर्पित की। कलश यात्रा के दौरान एक रंग में साफे बंधे हुए पुरुष शामिल हुए। यात्रा के बाद बिस्टान रोड़ स्थित मैरेज गार्डन में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। आयोजन में बढ़ी संख्या में समाजजन शामिल हुए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE