BREAKING NEWS
कसरावद में किसानों का हल्लाबोल,राष्ट्रीय.. <<     NEWS : ग्रामीण प्रतिभाओं को मिलेगा मंच, महाराज की.. <<     NEWS : आचार्य निपुणरत्न सूरीश्वरजी मसा के.. <<     KHABAR : दतिया विधानसभा उपचुनाव- भाजपा ने तेज की.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे पटेल साहब फकीरचंद गुर्जर,.. <<     BIG NEWS : राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में ऑपरेशन.. <<     KHABAR : रतनगढ़ में सफाई व्यवस्था पर संकट,.. <<     KHABAR : भारत टैक्स-2026 में निवेशकों से वन-टू-वन.. <<     BIG NEWS : 24 घंटे में सीबीएन का ट्रिपल अटैक, 5 ड्रग.. <<     KHABAR : दिल्ली से इंदौर को मिली 1,214 करोड़ की बड़ी.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री की प्रेरणा से बड़वानी में नशे.. <<     KHABAR : किसानों की समस्याओं को लेकर राष्ट्रीय.. <<     KHABAR : नशे के खिलाफ छात्राओं का संकल्प, शामगढ़ में.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : गजकेसरी और सिद्धि योग से चमकेगा इन.. <<     KHABAR : एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत कलेक्टर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 8, 2024, 4:14 pm
KHABAR : भोपाल जिपं की मीटिंग में उठा खाद का मुद्दा, सदस्य मेहर बोले- किसानों को खाद नहीं मिल रहा, पढे़ खबर

Share On:-

भोपाल। जिला पंचायत की साधारण सभा की मीटिंग शुरू हो गई है। इसमें उपाध्यक्ष मोहन जाट, सदस्य विनय मेहर, चंद्रेश राजपूत और विधायक प्रतिनिधि दीपक गुर्जर ने खाद का मुद्दा उठाया। सदस्य मेहर ने कहा कि किसानों को खाद नहीं मिल रहा है। मेरे पास परेशान किसानों के वीडियो है। इस पर सीईओ ऋतुराज सिंह ने जांच कराने की बात कही। उपाध्यक्ष जाट ने उप संचालक कृषि से कहा कि किसानों को पर्याप्त खाद मिले और उसकी कालाबाजारी न हो, इसका ध्यान रखा जाए।


सदस्यों की एंट्री नहीं
इससे पहले दोपहर 12 बजे से सामान्य प्रशासन समिति की बैठक हुई। जिसमें प्रतिनिधियों की एंट्री नहीं हुई। सीईओ ऋतुराज सिंह ने इसे लेकर समिति सभापति को लेटर भी लिखा था। बता दें कि पिछली मीटिंग 10 जुलाई को होने से पहले ही हंगामे की भेंट चढ़ गई थी। सीईओ सिंह के समय पर नहीं पहुंचने पर अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सदस्यों ने उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया था। उन्होंने मीटिंग का बहिष्कार किया था। बाद में जनप्रतिनिधियों ने सीईओ ऋतुराज के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पास किया था।।


इन मुद्दों पर चर्चा
5 महीने के बाद आज शुक्रवार को फिर बैठक हो रही है। दोपहर 1 बजे से बैठक शुरू हो गई, जिसमें कृषि, पशु चिकित्सा, मत्योद्योग, सहकारी समिति, बिजली कंपनी, वन, पीएचई, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास, प्रधानमंत्री सड़क योजना, पीडब्ल्यूडी, आदिम जाति, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, प्रधानमंत्री आवास योजना की समीक्षा की जा रही है। इस बैठक से पहले दोपहर 12 बजे से सामान्य प्रशासन समिति की बैठक हुई जिसमें अध्यक्ष, सीईओ और सभी सदस्य मौजूद रहे।


इसलिए जरूरी है मीटिंग
जानकारी के अनुसार, बैठक ही एक ऐसा प्लेटफार्म होता है जहां सभी विभागों के अफसरों से जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सदस्य रूबरू होते हैं। पिछली बैठकों में उपाध्यक्ष और सदस्यों ने अधिकारियों पर भड़ास भी निकाली थी। इसके बाद कामों में थोड़ी तेजी आई, लेकिन बैठक न होने से गांव के विकास से जुड़े काम अटक गए।
सदस्यों का कहना है कि बैठक न होने से वे गांव से जुड़े पानी, सड़क, नाला-नाली निर्माण, बिजली कनेक्शन समेत जनता से जुड़े अन्य विषय नहीं उठा पा रहे हैं। शुक्रवार को होने वाली बैठक में ये मुद्दे उठाए।


दो महीने में होनी चाहिए मीटिंग
पिछली 2 मीटिंग को 9 महीने का समय हो चुका है। नियमानुसार,मीटिंग हर दो महीने में होनी चाहिए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE