BREAKING NEWS
कसरावद में किसानों का हल्लाबोल,राष्ट्रीय.. <<     NEWS : ग्रामीण प्रतिभाओं को मिलेगा मंच, महाराज की.. <<     NEWS : आचार्य निपुणरत्न सूरीश्वरजी मसा के.. <<     KHABAR : दतिया विधानसभा उपचुनाव- भाजपा ने तेज की.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे पटेल साहब फकीरचंद गुर्जर,.. <<     BIG NEWS : राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में ऑपरेशन.. <<     KHABAR : रतनगढ़ में सफाई व्यवस्था पर संकट,.. <<     KHABAR : भारत टैक्स-2026 में निवेशकों से वन-टू-वन.. <<     BIG NEWS : 24 घंटे में सीबीएन का ट्रिपल अटैक, 5 ड्रग.. <<     KHABAR : दिल्ली से इंदौर को मिली 1,214 करोड़ की बड़ी.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री की प्रेरणा से बड़वानी में नशे.. <<     KHABAR : किसानों की समस्याओं को लेकर राष्ट्रीय.. <<     KHABAR : नशे के खिलाफ छात्राओं का संकल्प, शामगढ़ में.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : गजकेसरी और सिद्धि योग से चमकेगा इन.. <<     KHABAR : एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत कलेक्टर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 8, 2024, 5:48 pm
BIG NEWS : दिग्विजय ने सोयाबीन खरीदी पर उठाए सवाल, लिखा- आधी फसल बिक चुकी और सरकारी खरीदी शुरू नहीं, बीजेपी बोली- उनके कार्यकाल में बारदाने तक नहीं मिलते थे, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने सोयाबीन खरीदी पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि किसान आधे से अधिक फसल बेच चुका पर एमपी में सोयाबीन की सरकारी खरीदी शुरू नहीं हुई है। दिग्विजय सिं ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा- एमपी के मालवा अंचल में सोयाबीन की फसल अधिक होती है। डबल इंजन सरकार ने एमएसपी ₹4892/- प्रति क्विंटल के भाव पर खरीद का वादा किया है। किसान आधे से अधिक फसल बेच चुका है पर एमपी में शासकीय खरीद शुरू नहीं हुई। अब यही फसल व्यापारी ख़रीद कर एमएसपी  के भाव पर सरकार को बेंच देगा। यही तरीका है /बीजेपी4इंडिया का शासकीय व्यवस्था से मिल कर किसान को लूटने का।


इस मामले में बीजेपी प्रवक्ता दुर्गेश केसवानी ने पलटवार करते हुए कहा है कि पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के शासनकाल में बारदाने तक नहीं मिलते थे। कर्जामाफी का वादा कर कांग्रेस फिर सरकार में आई और किसानों के साथ वादा खिलाफी की। किसानों के लिए किसी ने काम किया तो बीजेपी सरकारों ने किया है. ऐसे में कांग्रेस और दिग्विजय को इस मामले में चर्चा करने का अधिकार ही नहीं। वहीं कांग्रेस प्रवक्ता संगीता शर्मा ने कहा है कि कांग्रेस किसानों के मामले उठाती आई है और आगे भी उठाती रहेगी। बीजेपी को ये कहने का अधिकार नहीं कि कांग्रेस क्या करे और क्या नहीं करे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE