BREAKING NEWS
कसरावद में किसानों का हल्लाबोल,राष्ट्रीय.. <<     NEWS : ग्रामीण प्रतिभाओं को मिलेगा मंच, महाराज की.. <<     NEWS : आचार्य निपुणरत्न सूरीश्वरजी मसा के.. <<     KHABAR : दतिया विधानसभा उपचुनाव- भाजपा ने तेज की.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे पटेल साहब फकीरचंद गुर्जर,.. <<     BIG NEWS : राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में ऑपरेशन.. <<     KHABAR : रतनगढ़ में सफाई व्यवस्था पर संकट,.. <<     KHABAR : भारत टैक्स-2026 में निवेशकों से वन-टू-वन.. <<     BIG NEWS : 24 घंटे में सीबीएन का ट्रिपल अटैक, 5 ड्रग.. <<     KHABAR : दिल्ली से इंदौर को मिली 1,214 करोड़ की बड़ी.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री की प्रेरणा से बड़वानी में नशे.. <<     KHABAR : किसानों की समस्याओं को लेकर राष्ट्रीय.. <<     KHABAR : नशे के खिलाफ छात्राओं का संकल्प, शामगढ़ में.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : गजकेसरी और सिद्धि योग से चमकेगा इन.. <<     KHABAR : एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत कलेक्टर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 8, 2024, 6:08 pm
KHABAR : किसानों के चक्का जाम में फंसी एंबुलेंस, खाद-बीज नहीं मिलने पर जबलपुर-दमोह मार्ग पर लगाया जाम, मौके पर पहुंचे अधिकारी, पढे़ खबर 

Share On:-

जबलपुर। शुक्रवार की दोपहर खाद-बीज नहीं मिलने से गुस्साए किसानों ने जबलपुर-दमोह मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। जिसके चलते करीब एक घंटे तक जाम लगा रहा। मौके पर पहुंचे पुलिस प्रशासन के अधिकारियों ने किसानों को समझाइश दी।


किसानों ने जबलपुर-दमोह सड़क मार्ग पर अपनी गाड़ियां खड़ी कर दी। जिसके चलते दोनों तरफ वाहनों की लंबी-लंबी लाइन लग गई। इस बीच पाटन से जबलपुर जा रही एक एंबुलेंस भी जाम में फंस गई। जैसे-तैसे मौके पर मौजूद पुलिस ने उसे बाहर निकाला।


किसानों का कहना है कि, एक सप्ताह से डीएपी और बीज नहीं मिल रहे हैं। बार-बार प्रशासन को अपनी समस्या बताई, लेकिन जब समाधान नहीं हुआ तो सड़क पर उतरना पड़ा। प्रदर्शन कर रहे किसान राज सिंह ने बताया कि, गुरु पिपरिया में स्थित डबल लॉक केन्द्र से पाटन तहसील के 100 से ज्यादा किसानों को खाद और बीज बांटा जाता है। बार-बार मांग के बाद भी जब किसानों के लिए खाद-बीज की व्यवस्था नहीं हो पाई तो नाराज किसान सड़क पर उतर आए। एएसपी सूर्यकांत शर्मा ने कहा खाद-बीज की किल्लत से परेशान होकर किसानों ने जाम लगा दिया था। समझाइश के बाद उन्होंने प्रदर्शन खत्म कर दिया।


 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE