मनासा। शुक्रवार को दोपहर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय महागढ़ में साइकिल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें क्षेत्रीय विधायक अनिरुद्ध माधव मारू ने बाहर से पढ़ने आ रहे 32 स्कूली बच्चों को साइकिल वितरित की और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की इस अवसर पर स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी का भी शुभारंभ किया ।कार्यक्रम के दौरान मण्डल अध्यक्ष मुकेश डांगी भाजपा पदाधिकारी अधिकारीगण एवं स्कूली बच्चों,अभिभावकों और विद्यालय स्टाफ से संवाद किया। संबोधन में विधायक ने कहा बच्चे देश का भविष्य है।ओर शिक्षा विभाग हर सम्भव प्रयास कर रहा के बच्चों को अच्छी शिक्षा प्राप्त हो ।