BREAKING NEWS
BIG NEWS : 24 घंटे में सीबीएन का ट्रिपल अटैक, 5 ड्रग.. <<     KHABAR : दिल्ली से इंदौर को मिली 1,214 करोड़ की बड़ी.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री की प्रेरणा से बड़वानी में नशे.. <<     KHABAR : किसानों की समस्याओं को लेकर राष्ट्रीय.. <<     KHABAR : नशे के खिलाफ छात्राओं का संकल्प, शामगढ़ में.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : गजकेसरी और सिद्धि योग से चमकेगा इन.. <<     KHABAR : एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत कलेक्टर.. <<     KHABAR : नारकोटिक्स नियंत्रण के लिए सभी विभाग.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     KHABAR : जुलाई माह की इस तारीख तक मिलेगा स्नातक और.. <<     BIG REPORT : पदोन्नति के साथ बढ़ी जिम्मेदारी, एसपी.. <<     KHABAR : डायरिया पर वार- पीएचई का विशेष अभियान,.. <<     BIG REPORT : राजस्व अमले की त्वरित कार्रवाई से.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी अभियान का आगाज, मनासा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 8, 2024, 6:49 pm
KHABAR : कलेक्‍टर हिमांशु चंद्रा के निर्देश पर सिंगोली में पटवारी और अवैध कॉलोनाइजर के खिलाफ धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। कलेक्टर हिमांशु चंद्रा द्वारा प्राप्त एक शिकायत को गंभीरता से लेते हुए सिंगोली में पदस्थ रहे पटवारी और अवैध कॉलोनाइजर के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करते हुए एफ.आई.आर. के निर्देश तहसीलदार को दिए गए। कलेक्टर के निर्देशानुसार तहसीलदार राजेश सोनी के प्रतिवेदन पर पुलिस थाना सिंगोली में उक्त पटवारी और अवैध कॉलोनाइजर दीपक पारुण्डिया के खिलाफ धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज किया गया।

कलेक्टर हिमांशु चंद्रा को गत दिनों सिंगोली के सर्वे नंबर 70 में पटवारी सुरेंद्र सिंह चुंडावत द्वारा नवीन खाता सृजित कर अवैध कॉलोनाइजर दीपक पारुण्डिया को लाभ पहुंचाकर शासकीय जमीन में हेराफेरी कर नवीन खाता सृजित करने संबंधी शिकायत मिली थी।उक्त शिकायत की गंभीरता को देखते हुए तत्कालीन पटवारी सुरेंद्र सिंह चुंडावत को मनासा में पदस्थ रहते अनुविभागीय अधिकारी मनासा द्वारा निलंबित कर दिया गया है।

प्रकरण में गहनता से लंबी जांच के बाद कलेक्टर के निर्देश पर गुरुवार को तहसीलदार राजेश सोनी के प्रतिवेदन पर राजस्व निरीक्षक बालकिशन धाकड़ ने पुलिस थाना सिंगोली पर पटवारी सुरेंद्र सिंह चुंडावत और अवैध कॉलोनाइजर दीपक पिता खुमान सिंह पारुडिया के खिलाफ षड्यंत्र कर दस्तावेजों में छेड़छाड़ करने, शासकीय भूमि को विक्रय पंजीयन कराकर खुर्दबुर्द करने, अवैध कॉलोनाइजर को लाभ पहुंचाने पर धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज कराया गया है।

कलेक्टर हिमांशु चंद्रा द्वारा क्षेत्र में पहली बार अवैध कॉलोनाइजर के खिलाफ कार्यवाही की गई है।जिसमें अवैध कॉलोनाइजर दीपक पारुण्डिया द्वारा करवाई गई शासकीय भूमि की रजिस्ट्री भी शून्य कराने की कार्यवाही की जा रही है। उक्त व्यक्तियों द्वारा धोखाधड़ी को लेकर पुलिस थाना सिंगोली पर धोखाधड़ी की नवीन धारा 318(4), 336(2) में प्रकरण दर्ज करवाया गया है। यह जानकारी तहसीलदार सिंगोली राजेश सोनी द्वारा दी गई।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE