कुकड़ेश्वर। शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, कुकड़ेश्वर में संकुल स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। संकुल प्रभारी ललित मालवीय के मार्गदर्शन और प्राचार्य दिनेश राठौर के नेतृत्व में इस अभिनव आयोजन को सफलतापूर्वक संपन्न किया गया।
इस प्रदर्शनी में संकुल के अंतर्गत आने वाले सभी विद्यालयों ने भाग लिया, जिसमें विज्ञान, पर्यावरण, गणित और सामाजिक विज्ञान से संबंधित विभिन्न मॉडल और प्रस्तुतियाँ शामिल थीं। कक्षा 6 से 8 और 9 से 12 के विद्यार्थियों के लिए अलग-अलग प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।
प्रदर्शनी में छात्रों ने चार्ट और मॉडल के साथ ही सेमिनार, एकल गीत और लघु नाटकों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। तृप्ति जोशी और गायत्री पोरवाल ने कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की। संकुल के शिक्षकों ने सभी प्रस्तुतियों का अवलोकन किया और सर्वाेत्तम प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं का चयन किया। परिणाम आर. राठौर द्वारा घोषित किए गए, और कार्यक्रम का संचालन नरेंद्र पालीवाल ने किया।