खरगोन। गैर राजनीतिक संगठन सहकार भारती का जिला स्तरीय अधिवेशन शुक्रवार को जिला सहकारी केंद्रिय बैंक में आयोजित किया गया। अधिवेशन में प्रदेश संगठन मंत्री राधेश्याम जलयत्री, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रकाश रत्नपारखी, प्रदेश कार्यालय मंत्री कैलाश लुवाणा बतौर अतिथी शामिल हुए। प्रदेश अध्यक्ष जलयत्री ने कहा कि सहकार भारती का मुख्य उद्देश्य जनता की आर्थिक सेवा द्वारा समाज का आर्थिक उत्थान करने वाली सहकारिता को शुद्ध करना एवं मजबूत बनाना है। सहकारिता की समस्याओं को सुलझाने के लिए मार्गदर्शन करना, आदर्श सहकारी संस्थाएं आरम्भ करना, चलाना एवं बढ़ाना, समाजसेवी आदर्श सहकारिता.कार्यकर्ताओं को सम्मानित व संगठित करना तथा सहकारिता को समाजोपयोगी बनाना इत्यादि सहकार भारती के अन्य उद्देश्य एवं कार्य हैं।
अधिवेशन के दौरान नवीन कार्यकारिणी का निर्वाचन भी हुआ, जिसमें सर्वानुमति से श्याम पांडे जिलाध्यक्ष, दीपक कानूनगो, महामंत्री, ताराचंद यादव, कपुरचंद पाटीदार उपाध्यक्ष, ज्ञान सिंह जाधव मंत्री, प्रचार- प्रमुख कांतिलाल कर्मा, तहसील अध्यक्ष भीकनगांव रघुवीर सिंह गिन्नारे, झिरन्या ओमप्रकाश जायसवाल, महेश्वर राज्यपाल जाट और बड़वाह तहसील अध्यक्ष ताराचंद पटेल को चुना गया। इस निर्वाचन की घोषणा निर्वाचन अधिकारी दिलीप जोशी ने की। जोशी ने बताया कार्यकारिणी का कार्यकाल अगले तीन वर्ष तक रहेगा।