BREAKING NEWS
BIG NEWS : 24 घंटे में सीबीएन का ट्रिपल अटैक, 5 ड्रग.. <<     KHABAR : दिल्ली से इंदौर को मिली 1,214 करोड़ की बड़ी.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री की प्रेरणा से बड़वानी में नशे.. <<     KHABAR : किसानों की समस्याओं को लेकर राष्ट्रीय.. <<     KHABAR : नशे के खिलाफ छात्राओं का संकल्प, शामगढ़ में.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : गजकेसरी और सिद्धि योग से चमकेगा इन.. <<     KHABAR : एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत कलेक्टर.. <<     KHABAR : नारकोटिक्स नियंत्रण के लिए सभी विभाग.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     KHABAR : जुलाई माह की इस तारीख तक मिलेगा स्नातक और.. <<     BIG REPORT : पदोन्नति के साथ बढ़ी जिम्मेदारी, एसपी.. <<     KHABAR : डायरिया पर वार- पीएचई का विशेष अभियान,.. <<     BIG REPORT : राजस्व अमले की त्वरित कार्रवाई से.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी अभियान का आगाज, मनासा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 9, 2024, 10:34 am
BIG NEWS : टाइगर रिजर्व क्षेत्र में तेंदुए का आतंक, खाना बना रही महिला पर तेंदुए ने किया हमला, 2 दिनों में 4 लोग घायल, दहशत में ग्रामीण, पढे़ खबर 

Share On:-

उमरिया। मध्य प्रदेश में उमरिया जिले के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में इन दिनों तेंदुए का आंतक देखने को मिल रहा है। बीते 2 दिनों में तेंदुए ने 4 लोगों को घायल किया है। जिससे लोगों में दहशत का माहौल है। बांधवगढ़ प्रबंधन की स्पेशल टीम हाथियों की मदद से तेंदुए को पकड़ने में जुटी हुई है।


आतंकी तेंदुए ने गुरुवार की शाम ग्राम कुदरी निवासी फूलचंद सिंह को घायल कर दिया था। वहीं शुक्रवार की सुबह ग्राम पंचायत हिरौली के ग्राम कुदरी में लोकेश पिता क़तकु बैगा को नाले के पास हमला कर दिया था। जब ग्रामीणों ने हल्ला किया तो उसी दौरान घटना स्थल के पास ही एक घर मे घुस गया। जहां रसोई के अंदर खाना पका रही मोनिका सिंह पिता उदय भान सिंह को घायल कर दिया। शुक्रवार की शाम ही ग्राम पंचायत हिरौली के खोरी गांव मे वृद्ध मुन्ना सिंह उम्र 58 वर्ष को घायल कर दिया है। 2 दिनों के अंदर 4 लोगों को घायल करने के बाद अब क्षेत्र में आतंकी तेंदूए के नाम की दहशत हो गई है।


वनपरिक्षेत्र अधिकारी मुकेश अहिरवार का कहना है कि टाइगर की अपेक्षा तेंदुए को ट्रैक कर पाना थोड़ा मुश्किल होता है। क्योंकि तेंदुआ पेड़ में चढ़कर खुद को छुपा लेते हैं। इसके साथ ही लैंटाना में या खाइयों में भी खुद को छिपा लेता है। हालांकि आज सुबह-सुबह फ्रेश पगमार्क ग्राम खोरी में ही मिले है। जिसके आधार पर विभागीय हाथियों के साथ टीम तेंदुए के रेक्सयू में जुटी हुई है। जल्द ही तेन्दुए का रेक्सयू कर लिया जाएगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE