भोपाल। मध्यप्रदेश में सरकारी दफ्तरों में महिला कर्मी सुरक्षित नहीं है। उनके साथ सेक्सुअल हैरेसमेंट के कई मामले सामने आ चुके हैं। इसी कड़ी में एकबार फिर सरकारी दफ्तर में गवर्नमेंट ऑफिसर द्वारा सेक्सुअल हैरेसमेंट का सनसनीखेज मामला सामने आया है।
कृषि विभाग के सहायक संचालक ने महिला कर्मचारी से सीढ़ियों पर अकेला पाकर गंदी हरकत की है। भोपाल कलेक्ट्रेट पुराना सचिवालय, डी ब्लॉक में की अश्लीलता की हदें पार। देर रात पीड़िता पति के साथ कोहेफिजा थाने पहुंची। पुलिस ने सहायक संचालक कृषि कल्याण मनोज चौधरी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। बीते 03 सालों से अधिकारी कई सौ बार गंदी हरकत कर चुका है। महिला को अकेले चौंबर में बुलाकर बैड टच करता था। अकेले मिलने के लिए दबाव बनाता था। पहले भी की गई अधिकारी के खिलाफ शिकायत पर अब तक क्या कार्रवाई हुई लोगों को जानकारी नहीं मिली है। महिला आयोग में भी शिकायत की गई थी। बताया जाता है कि उक्त अधिकारी से कई महिलाएं परेशान है। कई महिलाएं शिकायतें कर चुकी है कार्रवाई के अभाव में उसके हौसले बुलंद है।