मंदसौर। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मंदसौर कपिल मेहता के मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मंदसौर द्वारा न्यायोत्सव विधिक सेवा सप्ताह के अंतर्गत अपना घर बालिका आश्रय गृह का निरीक्षण एवं विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन का किया गया।
सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मंदसौर ने आश्रय गृह में निवासरत बालिकाओं को मिल रही सुविधाओं के बारे में स्टाफ से जानकारी ली। साथ ही उन्होंने बालिकाओं को राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण की योजना (बच्चों को मैत्रीपूर्ण विधिक सेवाऐं और उनके संरक्षण के लिए विधिक सेवाऐं) के बारे में बताया।
उन्होंने बालिकाओं को अन्य विधिक विषयों यथा किशोर न्याय अधिनियम, लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम आदि कानूनी विषयों के बारे में भी जागरूक किया। उन्होंने स्कूल में शिक्षारत बालिकाओं से करियर के संबंध में भी चर्चा की।