सरवानिया महाराज। पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड सरवानिया महाराज 33/11 केव्ही लाइन पर अति आवश्यक कार्य होने के कारण आज दिनांक 09–11–2024 वार शनिवार को दोपहर 01:00 बजे से 03 :00 बजे तक 11 केव्ही घरेलू व सिंचाई लाइन की बिजली बंद रहेगी। जेई प्रवीण कुमार सांवलिया ने बताया कि फिडर से संबंधित ग्राम सरवानिया महाराज , बरखेड़ा मीणा, मुकुंदपुरा, कलेपूर, गोठड़ा, बोलखेड़ा, आकली, मोड़ी, उपरेड़ा, आमलीभाट, सम्पतपुरा, आमलीचक, गादोला, जगेपुर मीणा, ढाबा, ढाबी, देपालपुरा, खेड़ा मोड़ी की घरेलू व सिंचाई बिजली बंद रहेगी। आवश्यकता अनुसार समय घटया बढ़ाया जा सकता है। सभी उपभोक्ताओं से आग्रह है कि वो बिजली बंद के समय से पहले अपने आवश्यक कार्य कर ले।