जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर शहर में न्याय उत्सव विधिक सेवा सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। मैराथन में करीब 200 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। 4 नवंबर से 11 नवंबर तक आयोजन किया जा रहा है। मैराथन में 5 साल की बच्ची ने भी भाग लिया।
राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के द्वारा आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को न्यायिक सेवा के प्रति जागरूक करना है। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की योजनाओं का लोगों को लाभ दिलाना उद्देश्य है। न्यायिक सेवा सप्ताह के अंदर बाइक रैली, मैराथन, प्रदर्शनी जैसे कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। सेवा सप्ताह के आज अंतिम दिन प्रदर्शनी लगाई जाएगी। जानकारी अवधेश कुमार श्रीवास्तव, जिला न्यायाधीश एवं सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने दी।