भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव आज बुधनी चुनाव प्रचार पर रहेंगे। इंदौर से लाडली बहनों को खातों में 1573 करोड़ की राशि का सिंगल क्लिक से अंतरण और विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। दोपहर 12. 25 बजे भोपाल से बुधनी रवाना होंगे और दोपहर 12.45 बजे बुधनी विधानसभा के ग्राम सतराना रेहटी में जनसभा करेंगे।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव देंगे सौगातें
मुख्यमंत्री डॉ. यादव दोपहर 3.20 बजे इंदौर के ढ़क्कन वाला कुंआ स्थित ग्रामीण हाट बाजार में आयोजित कार्यक्रम में इंदौर के 450 से अधिक दिव्यांगजनों को लैपटॉप, मोट्रेट ट्राइसिकल सहित अन्य सहायक उपकरण वितरित करेंगे। सायं 4 बजे आईटीसी के कार्यक्रम में भी शामिल होंगे। मुख्यमंत्री डॉ यादव इंदौर जिले के 155 दिव्यांगजनों को मोटोराइज्ड ट्रॉयसाइकल, निःशक्त शिक्षा प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत 81 छात्र/छात्राओं को लेपटॉप, 6 दम्पतियों को मुख्यमंत्री निःशक्त विवाह प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत आर्थिक सहायता, 130 दिव्यांग वृद्धजनों को डिजीटल श्रवण यंत्र, 99 दिव्यांगजनों को व्हीलचेयर, सी.पी. चेयर, बैशाखी और कैलीपर्स प्रदान की जायेगी।
साथ ही दिव्यांगजनों को सशक्त पोर्टल के माध्यम से निजी क्षेत्र की कम्पनियों में चयनित 5 दिव्यांगजनों को नियुक्ति-पत्र भी सौंपेंगे। सायं 4.30 बजे नेहरू स्टेडियम आगमन होगा। मुख्यमंत्री डॉ यादव लाडली बहना योजना, गैस रीफिल एवं सामाजिक सुरक्षा पेंशन के 2 करोड़ 10 लाख हितग्राहियों के खातें में 1961 करोड़ रुपये अंतरित करेंगे। इसमें 1 करोड़ 29 लाख लाडली बहनों के खातों में 1573 करोड़। 26 लाख बहनों के खातों में सिलेंडर रीफिल की राशि 55 करोड़ रूपये और 55 लाख। सामाजिक सुरक्षा पेंशन के हितग्राहियों के खातों में 333 करोड़ रूपये की राशि अंतरित की जायेगी। नेहरु स्टेडियम में 5 हजार से अधिक बालिकाओं के द्वारा तलवार चलाने के वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने का कार्यक्रम भी होगा।