भौंरासा। टोंकखुर्द सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के पशुओं में लम्पी वायरस का असर देखने को मिल रहा है वही ग्राम बुदासा सहित आसपास के क्षेत्र में भी लम्पी वायरस का प्रकोप देखने को मिल रहा है ग्राम बुदासा के बाबूलाल सेंधव ने बताया कि हमारे ग्रामीण क्षेत्रो में लम्पी वायरस नामक वायरस पशुओं में तेज गति से फैल रहा है वही बताया की लम्पी वायरस की रोकथाम के लिए उचित उपाय की आवश्यकता है साथ ही इस पर शासन को ध्यान देना चाहिए जिससे कि पशुओं में फैलने वाली बीमारी को रोका जा सके साथ ही बाबूलाल सेंधव ने बताया कि हमारे यहां पर जब गाय बीमार हुई तो मैने टोल फ्री नंबर 1960 पर कॉल किया जिसकी मदद से टोंकखुर्द के चिकित्सक यहां पहुंचे और पशुओं का ईलाज किया गया वही डॉक्टर ने भी बताया कि पशुओं में लम्पी वायरस के लक्षण हैं।