BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 22, 2024, 1:16 pm
BIG NEWS : नीमच की कृषि उपज मंडी और सोयाबीन की उपज, जब नीलामी के लिए लेकर पहुंचे किसान तो मिले ये भाव, अन्नदाताओं में दिखी मायूसी, कैमरे के सामने कही ये बड़ी बात, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच। वर्तमान में सोयाबीन के भावों को लेकर किसान बहुत ज्यादा मायूस है। नीमच की कृषि मंडी में आज किसानों को सोयाबीन का भाव 3800 रूपए से लेकर 4350 रूपए तक मिला। अधिकतम भाव जो आया उस सोयाबीन की क्वालिटी बहुत ही उम्दा किस्म की है। नीमच की कृषि उपज मंडी में आज सोयाबीन की आवक करीब 1800 बोरी रही। 

किसानों का कहना है कि भाव कम मिलने की वजह से किसान सोयाबीन लेकर नहीं आ रहे हैं। हमें अपनी लागत भी नहीं मिल पा रही है। सोयाबीन के भाव कम मिलने से किसानों की कमर टूट चुकी है। अन्नदाताओं ने कहा कि कम से कम सोयाबीन का भाव 6000 रूपए मिलना चाहिए। सोयाबीन के तेल का भाव आसमान छू रहा है। वही उपज का भाव इतना कम क्यों है। सरकार किसान के हितों की बात करती है। अन्नदाताओं की आय दोगुनी का दावा किया जाता है। लेकिन धरातल पर स्थिति कुछ और है। आने वाले समय में किसान सोयाबीन की उपज में रुचि ही नहीं लेंगे।


 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE