BREAKING NEWS
KHABAR : डायरिया पर वार- पीएचई का विशेष अभियान,.. <<     BIG REPORT : राजस्व अमले की त्वरित कार्रवाई से.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी अभियान का आगाज, मनासा.. <<     REPORT : 109 ग्राम पंचायतों के सरपंचों की कार्यशाला.. <<     KHABAR : कसरावद में नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान.. <<     KHABAR : मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ की प्रदेश.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : वैश्विक निविदाओं से हवाई किराया घटाने और.. <<     BIG NEWS : उज्जैन में देश की पहली हाईटेक आंगनबाड़ी.. <<     KHABAR : ओटले हटाने पहुंचा नगर पालिका अमला,.. <<     KHABAR : चारभुजानाथ मंदिर में अजमेरा परिवार ने.. <<     BIG NEWS : समान कानून लागू करने की दिशा में बढ़ रही.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम पड़दा और किसान दिनेश का.. <<     नीमच बुलेटिन: आज की बड़ी सुर्खियां, देखे एंकर.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री की प्रेरणा से बड़वानी में नशे.. <<     BIG NEWS : 72 घंटे का ऑपरेशन सफलता, शाजापुर पुलिस ने 4.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 23, 2024, 4:44 pm
BIG REPORT : भोपाल में पुलिस अस्पताल का लोकार्पण, सीएम डॉ मोहन बोले- भगवान के बाद जीवन देना अस्पताल से ही संभव, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। ईश्वर न करें किसी को इसकी जरूरत पड़े, लेकिन अगर अस्पताल जाने की नौबत आए तो वहां से अपेक्षाओं भरा परिणाम मिल सके। अस्पताल से मिलने वाली सुविधाओं को अधिक सरल और सुकून वाली दिशा में ले जाने का काम इस पुलिस अस्पताल से हो, यह प्रयास किए जा रहे हैं।


मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने शनिवार को राजधानी भोपाल में नवनिर्मित पुलिस अस्पताल का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन और इससे जुड़े हर जवान में सजगता, अनुशासन कर्तव्य निष्ठा का समावेश होता है। इनकी मौजूदगी ही समाज को सुकून के बेहतर पल देती है। उन्होंने कहा कि मप्र पुलिस की मेहनत ही कही जाएगी कि उसने प्रदेश से डाकुओं का कालखंड समाप्त करने की महारत हासिल की। साथ ही खुद की साख स्थापित करने में भी सफल हुए। सीएम डॉ मोहन यादव ने कहा कि कोविड के जिस बुरे दौर में सारी दुनिया डरकर घरों में सिमट गई थी, उस समय भी पुलिस जवान सड़कों पर मौजूद थे और जन रक्षा और सुविधा के रास्ते बना रहे थे।


पीएम की तारीफ
मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि देश की पुलिस और कानून व्यवस्था पर हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हमेशा सम्मानजनक निगाह रखी है। यही वजह है कि वे हर दिवाली पर अपने परिवार या मित्रों के साथ न मनाकर सीमा पर पहुंचकर जवानों के साथ पर्व मनाते हैं। कहा कि पीएम ने नए कानून के जरिए कई सुविधाओं का संचार किया है। न्याय की मूर्ति की आंखों पर बंधी पट्टी हटने और इंसाफ के नए रास्ते खुलने जैसे हालात इन बदलाव से आए हैं।


अधिकार की लड़ाई में जीता पुलिस प्रशासन
सीएम डॉ ने कहा कि स्वास्थ्य से जुड़े इस संस्थान को संचालित करने के लिए असमंजस की स्थिति बन रही थी। लेकिन डीजी सुधीर सक्सेना ने इस व्यवस्था को पुलिस विभाग के हाथों रखने पर ही जोर दिया। उन्होंने इसके लिए रास्ते भी सुझाए और व्यवस्था भी बताई। डीजी के प्रयासों की सराहना करते हुए इनके सफल होने की कामना की। सीएम ने महज 10 करोड़ की लागत से बने इस अत्यधिक सुविधा वाले अस्पताल की भी तारीफ की। पुलिस विभाग ने सीएम को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर सांसद आलोक शर्मा, मंत्री विश्वास सारंग, कृष्णा गौर, विधायक भगवानदास सबनानी, महापौर मालती राय समेत बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी मौजूद थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE