उज्जैन। बेटी चंद्रिका को संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा में ऑल इंडिया में 6वीं रैंक मिली है। यूपीएससी द्वारा आयोजित इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा 2024 में सफलता पाने वाली चंद्रिका वर्तमान में रक्षा मंत्रालय के अधीन भारत डायनामिक लिमिटेड में सहायक प्रबंधक के पद पर हैदराबाद में पदस्थ हैं।
संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा 2024 का रिजल्ट शुक्रवार को घोषित हुआ। चंद्रिका गाडगिल ने इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेलिकम्यूनिकेशन में ऑल इंडिया में 6वीं रैंक लेकर सफलता प्राप्त की है। उज्जैन के फ्रीगंज स्थित दशहरा मैदान निवासी चंद्रिका के पिता संजीव गाडगिल मध्यप्रदेश ग्रामीण बैंक (भोपाल) में रीजनल मैनेजर हैं। मां संजना गाडगिल लोकमान्य टिलक स्कूल में वरिष्ठ व्याख्याता हैं।
पिता संजीव गाडगिल ने बताया कि चंद्रिका शुरू से ही पढ़ाई में अव्वल रहीं। उनकी रूचि कत्थक नृत्य में भी है। चंद्रिका ने इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा 2024 में फरवरी में प्री एग्जाम, मेंस जून में और अक्टूबर में इंटरव्यू दिया था।