शाजापुर। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव तथा उत्तर प्रदेश उप चुनावों पर मिली प्रचंड विजय पर भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर विजय उत्सव मनाया तथा आतिशबाजी के साथ मिठाइयां बांटी। जिलाध्यक्ष अशोक नायक के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने पार्टी के जिला कार्यालय में एकत्रित होकर भारतीय जनता पार्टी के प्रचंड विजय पर एक दूसरे को बधाई प्रेषित की तथा एक दूसरे का मुंह मीठा कराया। महाराष्ट्र तथा उत्तर प्रदेश के विजय का असर पूरे प्रदेश समेत जिले में भी दिखाई दिया तथा पार्टी के विजय उत्सव पर जमकर आतिशबाजी की गई।
जिला मीडिया प्रभारी विजय जोशी ने बताया कि दोपहर से ही परिणाम रूझानों को देखते हुए पार्टी कार्यकर्ता कार्यालय पर एकत्रित होने लगे तथा एक दूसरे को बधाई देते नजर आये। जिलाध्यक्ष श्री नायक ने कहा कि हमारे लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की जनप्रिय योजनाएं और भारतीय जनता पार्टी के सिद्धांतों ने इस विजय का मार्ग प्रशस्त किया है। उत्तर प्रदेश उप चुनावों में मिली प्रचंड जीत योगी जी के कुशल प्रशासक होने का प्रमाण है। आज का चुनाव परिणाम ये प्रमाणित करता है सारा राष्ट्र अब भारतीय जनता पार्टी को स्वीकार कर चुका है और भारतीय जनता पार्टी ही सशक्त राष्ट्र का निर्माण कर सकती है।
विजय उत्सव के कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला महामंत्री दिनेश शर्मा, विजय सिंह बैंस, जिला उपाध्यक्ष प्रदीप चंद्रवंशी गोपाल राजपूत, किरण ठाकुर, विपुल कसेरा, उमेश टेलर, शीतल भावसार मनोहर विश्वकर्मा, रमेश चमन, कौशल कसेरा दुष्यंत सोनी प्रशांत चौहान, सुनील पेंटर रमेश चमन, सतीश राठौर अजय सिंह चंदेल, मुकेश दुबे, लाल शर्मा, चिनेश जैन, दिनेश सौराष्ट्रीय,अर्जुन सिंह राजपूत मुकेश सौराष्ट्रीय, प्रहलाद गवली, राकेश सोलंकी, संदीप राठौर, सागर राय, अशोक पांचाल, आशीष भावसार, लोकेश लवली आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।