BREAKING NEWS
KHABAR : डायरिया पर वार- पीएचई का विशेष अभियान,.. <<     BIG REPORT : राजस्व अमले की त्वरित कार्रवाई से.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी अभियान का आगाज, मनासा.. <<     REPORT : 109 ग्राम पंचायतों के सरपंचों की कार्यशाला.. <<     KHABAR : कसरावद में नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान.. <<     KHABAR : मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ की प्रदेश.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : वैश्विक निविदाओं से हवाई किराया घटाने और.. <<     BIG NEWS : उज्जैन में देश की पहली हाईटेक आंगनबाड़ी.. <<     KHABAR : ओटले हटाने पहुंचा नगर पालिका अमला,.. <<     KHABAR : चारभुजानाथ मंदिर में अजमेरा परिवार ने.. <<     BIG NEWS : समान कानून लागू करने की दिशा में बढ़ रही.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम पड़दा और किसान दिनेश का.. <<     नीमच बुलेटिन: आज की बड़ी सुर्खियां, देखे एंकर.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री की प्रेरणा से बड़वानी में नशे.. <<     BIG NEWS : 72 घंटे का ऑपरेशन सफलता, शाजापुर पुलिस ने 4.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 23, 2024, 6:15 pm
KHABAR : नर्सिंग स्टूडेंट बोलीं-सुनवाई नहीं हो रही है, विधायक को ज्ञापन दिया, कहा, 18-19 बैच की छात्राओं को नहीं दी जा रही नियुक्ति, पढे़ खबर

Share On:-

सागर। बीएससी नर्सिंग की छात्राओं ने शनिवार को सागर विधायक शैलेंद्र जैन से मुलाकात की। उन्होंने अपनी मांग को लेकर उन्हें ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में नर्सिंग की छात्राओं ने कहा कि वर्ष 2018-19 के बैच में शासकीय कॉलेज ऑफ नर्सिंग बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज सागर से चार वर्षीय पाठ्यक्रम बीएससी नर्सिंग में 30 छात्राओं को प्रवेश दिया गया था। उन सभी की परीक्षण अवधि वर्ष 2022-23 में पूर्ण हो चुकी है।


परीक्षा परिणाम घोषित हो चुका है। नियम अनुसार प्रवेश के समय अनुबंधन बांड लिया गया था। जिसमें परीक्षण पूर्ण होने के बाद नर्सिंग ऑफिसर के पद पर नियुक्त दी जाने की बात थी। लेकिन आज दिनांक तक नर्सिंग की छात्राओं को नियुक्ति नहीं दी गई है। छात्राओं ने विधायक जैन से नियुक्ति दिलाने की मांग की है।


छात्राओं ने कहा कि बीएमसी मेडिकल कॉलेज में बॉन्ड स्टूडेंट पिछले दो साल से परेशान हो रही हैं। लेकिन अभी तक डीन के माध्यम से कोई प्रयास नहीं किया जा रहा है। उन्होंने विधायक से कहा कि वे उप मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री से मुलाकात कर सभी बीएससी नर्सिंग की छात्राओं को नियुक्ति दिलाने का प्रयास करें। विधायक जैन ने विभागीय मंत्री से मामले में बात कर समस्या का निराकरण कराने का आश्वासन दिया है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE