नीमच। जावद के नयागांव के पास गोठा गांव में शनिवार को एक खड़े लावारिस वाहन की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान वाहन से मादक पदार्थ डोडा चूरा जब्त किया है। नयागांव चौकी प्रभारी मंगल सिंह राठौर ने अवैध मादक पदार्थ तस्करों एवं नशे के विरूद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत कुल अवैध मादक पदार्थ डोडा चूरा 60 किलोग्राम और दो कट्टे बरामद किए हैं।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक अज्ञात वाहन 2008 मॉडल सेंट्रो कार है। वाहन मालिक के मामले में नयागांव चौकी पुलिस का अनुसंधान अभी जारी है।