BREAKING NEWS
KHABAR : डायरिया पर वार- पीएचई का विशेष अभियान,.. <<     BIG REPORT : राजस्व अमले की त्वरित कार्रवाई से.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी अभियान का आगाज, मनासा.. <<     REPORT : 109 ग्राम पंचायतों के सरपंचों की कार्यशाला.. <<     KHABAR : कसरावद में नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान.. <<     KHABAR : मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ की प्रदेश.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : वैश्विक निविदाओं से हवाई किराया घटाने और.. <<     BIG NEWS : उज्जैन में देश की पहली हाईटेक आंगनबाड़ी.. <<     KHABAR : ओटले हटाने पहुंचा नगर पालिका अमला,.. <<     KHABAR : चारभुजानाथ मंदिर में अजमेरा परिवार ने.. <<     BIG NEWS : समान कानून लागू करने की दिशा में बढ़ रही.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम पड़दा और किसान दिनेश का.. <<     नीमच बुलेटिन: आज की बड़ी सुर्खियां, देखे एंकर.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री की प्रेरणा से बड़वानी में नशे.. <<     BIG NEWS : 72 घंटे का ऑपरेशन सफलता, शाजापुर पुलिस ने 4.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 23, 2024, 7:35 pm
KHABAR : कुष्ठ रोगी खोज अभियान के अंतर्गत घर-घर दस्तक देंगे स्वास्थ्य कार्यकर्ता, दिसंबर माह की इस तारीख से होगी शुरूआत, पढ़े खबर 

Share On:-

रतलाम। जिले में कुष्ठ रोगी जांच खोज अभियान का आयोजन 2 दिसंबर से 18 दिसंबर तक किया जाएगा। इस संबंध में जिला प्रशिक्षण केंद्र बिरियाखेड़ी पर प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में जिला कुष्ठ अधिकारी डॉ. वर्षा कुरील ने बताया कि 2 दिसंबर से आयोजित होने वाले कुष्ठ रोगी खोज अभियान के लिए प्रदेश के 21 जिलों में से संवेदनशील होने के आधार पर रतलाम जिला भी चयनित किया गया है।अभियान के आयोजन के दौरान एक आशा कार्यकर्ता और एक पुरुष स्वयंसेवी द्वारा घर घर जाकर दस्तक दी जाएगी और लोगों को कुष्ठ रोग के बारे में जानकारी दी जाकर नए रोगी खोजे जाएंगे। नए संभावित रोगी मिलने पर उनका तत्काल उपचार प्रारंभ किया जाएगा।

डॉ वर्षा कुरील ने बताया कि विभाग का प्रयास मरीजों की शीघ्र पहचान कर शीघ्र उपचार किया जाना है ताकि किसी भी प्रकार की विकृति ना आ सके। चमड़ी के रंग से हल्का दाग या धब्बा जिसमें सुन्नपन हो अर्थात ठंडा या गर्म मालूम नहीं होता हो,  तंत्रिकाओं में सूजन, गांठे,  चेहरे पर तेलिया तामिया चमक आदि कुष्ठ रोग के लक्षण हैं । चमड़ी पर इस प्रकार के लक्षण दिखाई देने पर इसकी जांच तत्काल नजदीकी शासकीय स्वास्थ्य केंद्र पर करनी चाहिए कुष्ठ रोग पूरी तरह साध्य है, समय पर इसकी पहचान होने पर इसका निशुल्क उपचार हो जाता है और यह पूरी तरह ठीक हो जाता है। इसका उपचार सभी सरकारी स्वास्थ्य केदो पर निरूशुल्क उपलब्ध है।प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान शरद शुक्ला, दीपक उपाध्याय, प्रियंका हेराल्ड, आजाद पाटीदार, सूरज डोडियार, महेंद्र सेन, विपिन शर्मा, निलेश चौहान,आशीष चौरसिया, आशीष कुमावत एवं विकासखंड चिकित्सा अधिकारी, बीईई, बीसीएम, बीपीएम, आरबीएस के चिकित्सक, चिकित्सा अधिकारी एवं अन्य अधिकारी, कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE