मनासा। नगर परिषद प्रशासन का अवैध अतिक्रमण हटाओ अभियान लगातार जारी है। शहर के रामनगर में दो दुकानदारों द्वारा चद्दर शेड लगाकर किए गए अवैध अतिक्रमण को नगर परिषद प्रशासन ने शनिवार शाम 4 बजे करीब जेसीबी मशीन की सहायता से पीला पंजा चलाकर ध्वस्त कर हटा दिया। हालांकि इससे पहले नगर परिषद प्रशासन ने दुकानदारों को कई बार नोटिस देकर स्वयं अतिक्रमण हटाने की अपील की थी। इसके बाद भी दुकानदारों ने अनसुनी कर दी जिस पर प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए अवैध अतिक्रमण हटा दिया। नगर परिषद सीएमओ अमरदास सेनानी के निर्देश पर उपयंत्री रवीश कादरी के नेतृत्व में इस पूरी कार्रवाई को अंजाम दिया गया।
उपयंत्री रवीश कादरी ने बताया कि उक्त जमीन शब्बीर हुसैनी बोहरा के नाम पर है जिसपर दीपक पाटीदार कृष्ण ऑटो पॉट्स और महेश पाटीदार मां अंबिका वेल्डिंग द्वारा अतिक्रमण कर चद्दर शेड निर्माण कर दो दुकाने बना रखी थी जिनको कई बार परिषद द्वारा नोटिस जारी कर अवैध अतिक्रमण हटाने को कहा गया लेकिन दुकानदारों द्वारा अतिक्रमण नहीं हटाया गया ।जिस पर शनिवार देर शाम 4 बजे करीब नगर परिषद अधिकारी और टीम मौके पर पहुंच जेसीबी की मदद से अवैध चद्दर शेड अतिक्रमण को हटाया गया ।